फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hollywood star looking at priyanka chopra photo is viral on social media

प्रियंका को एकटक देखता रहा हॉलीवुड स्टार, वायरल हो गई तस्वीर

Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
hollywood star looking at priyanka chopra photo is viral on social media
priyanka chopra

अपने ग्लैमरस लुक के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सौंदर्य का जादू विदेशों में भी बरकरार है। उनके आकर्षक व्यक्तित्व का जलवा यह है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी उन्हें एकटक निहारते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुर्सी पर बैठे हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन प्रियंका से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।  दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन हार्ट अवॉर्ड्स 2018 में शरीक हुई थीं। इस अवॉर्ड समारोह में ह्यू जैकमैन अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान प्रियंका की एक तस्वीर ली गई, जिसमें कुर्सी पर बैठे एक्टर जैकमैन प्रियंका को एकटक देखते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि प्रियंका और निक जोंस की शादी की डेट को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत के जरिए लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही थीं, लेकिन कुछ निजी कारणों से वह इस फिल्म में काम करने से इनकार कर चुकी हैं। फिलहाल वह ‘द स्काई पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

hollywood star looking at priyanka chopra photo is viral on social media
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मार्कल को तहेदिल से शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं मेगन की गर्भावस्था को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि डचेस ऑफ  ससेक्स के जीवन का यह नया चरण भी बेहतरीन होगा।’ 
 

प्रियंका चोपड़ा ने जेबीएल फेस्ट में पीपुल्स मैगजीन को बताया कि वह मेगन को एक दोस्त के रूप में यह बधाई देना चाहती हैं। मई में प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में शरीक हो चुकीं प्रियंका ने कहा, ‘यह हर महिला के जीवन का नया चरण होता है। मुझे उम्मीद है कि उनके लिए यह नया दौर भी उतना ही बेहतरीन होगा, जितना की वह चाहती होंगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed