फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hollywood Director Tarsem Singh to make debut in India with Dear Jassi movie Shooting Completed

Tarsem Singh: तरसेम सिंह ने भारत में पूरी की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग, मूवी को बताया बेहद खास

Tue, 31 Jan 2023 06:57 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 06:57 PM IST
सार

हॉलीवुड डायरेक्टर तरसेम सिंह ने हाल ही में भारत में अपनी पहली फीचर फिल्म डियर जस्सी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में 50 दिनों में पूरी की गई। अब आगे की शूटिंग कनाडा में होगी। 

विज्ञापन
Hollywood Director Tarsem Singh to make debut in India with Dear Jassi movie Shooting Completed
Tarsem Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड डायरेक्टर तरसेम सिंह ने हाल ही में भारत में अपनी पहली फिल्म डियर जस्सी की शूटिंग पूरी की है। यह एक फीचर फिल्म है। वहीं, हॉलीवुड में उन्होंने तमाम फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें से द सेल (जेनिफर लोपेज), द फॉल (ली पेस), इम्मॉर्टल्स (हेनरी कैविल, फ्रीडा पिंटो), मिरर मिरर (जूलिया रॉबर्ट्स) और सेल्फ/लेस (रयान रेनॉल्ड्स, बेन किंग्सले) जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन


कई कलाकारों के साथ किया काम
फीचर फिल्मों के अलावा तरसेम वैश्विक स्तर पर अपनी अवॉर्ड विनिंग फिल्म विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इनमें दुनिया के बेस्ट ब्रैंड और बेस्ट आर्टिस्ट जैसे ब्रैड पिट, लेडी गागा, डीप फॉरेस्ट, आरईएम और एनरिक इग्लेसियस जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत में शूट हुई फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को प्रसिद्ध हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर ब्रैंडन गैल्विन ने शूट किया है। इसके अलावा फिल्म का निर्माण टी सीरीज(भूषण कुमार), वकाउ फिल्म्स (विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल), क्रिएटिव स्ट्रोक्स ग्रुप (संजय ग्रोवर) और तरसेम सिंह द्वारा किया गया। फिल्म की स्क्रिप्ट अमित राय ने लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-The Romantics: 'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री

डियर जस्सी को बताया बेहद करीब
तरसेम ने बताया कि डियर जस्सी का विषय उनके बहुत करीब है। उन्होंने कहा यह मेरा पैशन प्रोजेक्ट है और मुझे भरोसा है कि इसे दुनिया को दिखाने का यह सही समय है। साथ ही, इस तरह की मजबूत कहानी को बताने की बहुत जरूरत है। फिल्म में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय नामों का मिश्रण है, जिसका पोस्ट-प्रॉडक्शन मॉन्ट्रियल, कनाडा में हो रहा है। तरसेम ने कहा कि यह सही तालमेल था, जिसने फिल्म को बनाने में सहयोग किया।  


वहीं, वकाउ फिल्म्स के विपुल डी शाह ने कहा कि तरसेम उस्ताद हैं और उन्हें सेट पर अपना जादू बिखेरते देखना वास्तव में काफी मैजिकल है। इसके अलावा अश्विन ने कहा कि यह असाधारण निर्माता द्वारा निर्देशित एक असाधारण सब्जेक्ट है। इसे देख दुनिया दंग रह जाएगी। 

यह भी पढ़ें-Deepika Padukone: पांच साल बाद मिली हिट के जश्न में रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, शाहरुख का दिल से किया शुक्रिया

50 दिनों में पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
डियर जस्सी को पूरे पंजाब में 50 दिनों में शूट किया गया और दो सप्ताह के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग बहुत जल्द कनाडा में की जाएगी। फिल्म 2023 मिड में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed