हॉलीवुड से हूबहू चोरी की गईं बॉलीवुड की ये 10 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्मों का आकर्षण हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्मकारों पर छाया रहा है। जिसके चलते बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनाई गईं जिनको अगर हॉलीवुड दृश्यों की जिरोक्स कॉपी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
कई ऐसी हिट फिल्में भी हैं जिनके अधिकतर दृश्य हूबहू हॉलीवुड की फिल्मों से पूरी तरह मेल खाते हैं। ऐसी ही दस फिल्मों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि किन हॉलीवुड फिल्मों की नकल इन फिल्मों में की गई है।
'दिल है कि मानता नहीं' पर है इस फिल्म की पूरी छाप
आमिर खान के स्टारडम को आगे बढ़ाने में महेश भट्ट की फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं है' का बड़ा हाथ रहा है। नब्बे के दशक में रिलीज ये फिल्म मिस्टर परफेक्शनिस्ट के कैरियर में माइलस्टोन साबित हुई।
लेकिन हिट रही इस फिल्म में हॉलीवुड मूवी 'इट्स हैपन्स इन वन नाइट' के कई दृश्य चोरी किए गए। अगर ये कहा जाए कि पूरी कि पूरी फिल्म सौ फीसदी हॉलीवुड की इस फिल्म की चोरी कर बनी तो कहना गलत नहीं होगा।
खैर जो भी हो इस फिल्म को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। फिल्म में पूजा भट्ट का गाड़ी से लिफ्ट मांगने वाला सीन तो जैसे पूरी तरह से नकल किया गया था।
'डर' थी 'केप फियर' से इंस्पायर
यश चोपड़ा कि यादगार फिल्म 'डर' शाहरुख खान को सातवें आसमान पर ले गई थी। जूही और सनी द्योल भी फिल्म में थे। फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी।
लेकिन फिल्म हॉलीवुड की मूवी केप फियर से इंस्पायर दिखी। हालांकि सीन पूरी तरह से चोरी के नहीं थे लेकिन फिल्म के कुछ प्लाट देखते ही केप फियर की याद दिला देते थे।
गुलाम का यादगार दृश्य भी नकल का
आमिर खान की फिल्म गुलाम में भी क्रिऐटिव टीम हॉलीवुड की फिल्म ऑन द वॉटर फ्रंट की नकल करने से खुद को नहीं बचा पाई। फिल्म का यादगार ट्रेन के आगे दौड़ने वाला सीन तो ऑन द वॉटर फ्रंट के सीन से मिलता जुलता था।
गुलाम एक फिल्म साबित हुई और फिल्म का ये सीन सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
'शोले' भी नहीं बच पाई चोरी से
रमेश सिप्पी की फिल्म शोले को भला कौन भूल सकता है। लेकिन जिन लोगों ने हॉलीवुड फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन वेस्ट' देखी होगी वह फौरन ही इस फिल्म से चोरी किए गए सीन शोले में आसानी से पहचान सकते हैं।
पहाड़ियों के बीच डाकुओं की जंग हो या घोड़े पर आदमी को मारकर गांव में भेजना 'वंस.. मूवी से ही चुराए गए थे। शोले सुपरहिट साबित रही थी।
सत्ते पे सत्ता भी नकल की
बिग बी की फिल्म सत्ते पे सत्ता एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें सात भाइयों के प्यार की कहानी गढ़ी गई थी। इस फिल्म के कुछ स्लॉट साफतौर पर हॉलीवुड फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर ब्रदर से चोरी किए गए थे।
बॉजीगर में भी चोरी की बाजीगिरी
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर भी चोरी से अछूती नहीं थी। इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म किस बिफोर डाइंग की चोरी कहा जा सकता है। लेकिन चोरी की ये फिल्म भी जबर्दस्त हिट साबित हुई थी।
'अनफेदफुल' की नकल थी 'मर्डर'
महेश भट्ट की फिल्म मर्डर जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे हॉलीवुड फिल्म अनफेदफुल से प्रेरित थी। फिल्म के स्लॉट और दृश्य फिल्म से चुराए गए थे।
मोटर बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर प्रतिद्वंदी से रेस करने वाला दृश्य अनफेदफुल से ही चुराया गया था। ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी।
ये चोरी नहीं आई काम
गोविंदा और सुष्मिता सेन अभिनीत फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता तो 1997 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म लायर लायर की कॉपी थी। लॉयर लॉयर तो हॉलीवुड की हिट फिल्मों में शुमार है लेकिन क्योंकि..फ्लॉप साबित हुई। फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
'कांटे' थी 'रिजवोइर डॉग्स' की नकल
संजय गुप्ता कि फिल्म कांटे 2002 में आई थी और हिट रही थी। लेकिन ये फिल्म 1992 में आई हॉलीवुड मूवी रिजवोइर डॉग्स की कॉपी थी।
सुपरफ्लॉप हो गई ये नकल
2007 की फिल्म तारारमपम सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन हॉलीवुड की फिल्म डे ऑफ थंडर जिससे इसे कॉपी किया गया था एक हिट फिल्म थी। फिल्म के टापी वाले सीन हूबहू फिल्म से कॉपी किए गए थे।