फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hollywood actor Harry Johnson died at age of 81 due to protracted illness known for Harry and Louise

Harry Johnson Death: 'हैरी एंड लुईस' के अभिनेता हैरी जॉनसन का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Fri, 05 Jan 2024 12:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता हैरी जॉनसन का लंबी बीमारी के बाद दो जनवरी को 81 वर्ष की उम्र में लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।

विज्ञापन
Hollywood actor Harry Johnson died at age of 81 due to protracted illness known for Harry and Louise
हैरी जॉनसन - फोटो : Social media

विस्तार

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता हैरी जॉनसन का लंबी बीमारी के बाद दो जनवरी को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। अभिनेता ने 81 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता की पत्नी क्रिस्टियन ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। हैरी जॉनसन को 'हैरी एंड लुईस', 'बैटलस्टार गैलेक्टिका', 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में अभिनय करने के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन


पत्नी ने साझा की अभिनेता के निधन की खबर
जॉनसन की पत्नी ने अभिनेता के मौत की खबर मीडिया को दी। उन्हें कहा कि वे सहकर्मियों के बीच अपनी बातों से अच्छा माहौल बनाए रखते थे। उन्हें काम को मनोरंजक बनाने की आदत थी। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 15 साल की उम्र में ही डीपफेक का शिकार हुई थीं जान्हवी, खुलासे के साथ की रश्मिका की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


'बैटलस्टार गैलेक्टिका' से की करियर की शुरुआत
हैरी जॉनसन का जन्म 27 दिसंबर 1942 को प्लेनफील्ड, न्यू जर्सी में हुआ था। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में चिप जॉनसन के नाम से जाना जाता था और वे यूनिवर्सल स्टूडियो के अंतिम अनुबंध कलाकारों में से एक थे। जॉनसन ने 1978 में बैटलस्टार गैलेक्टिका के मल्टी-पार्ट पायलट एपिसोड के साथ अपने स्क्रीन करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'क्विंसी एमई', 'द इनक्रेडिबल हल्क', 'साइमन एंड साइमन' सहित कई टीवी सीरीज में अतिथि-कलाकार के रूप में काम किया।
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी, लीड रोल में होंगे विक्रांत मैसी

कई फिल्मों और सीरीज में किया काम
उन्होंने 'रियल जीनियस', 'वॉरलॉक' और 'द स्पिटफायर ग्रिल' जैसी फिल्मों के साथ-साथ विभिन्न टीवी फिल्मों में भी अभिनय किया। जॉनसन ने 1993 में हैरी एंड लुईस में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। जॉनसन ने हैरी कैसल नाम से किताबें लिखीं। उनका पहला उपन्यास 'फ्यूजिटिव रोमांस' था, जो 2013 में प्रकाशित हुआ था। उनकी दूसरी पुस्तक 'मिरैकल्स एंड मिसफिट्स' लघु कहानियों का संग्रह थी।
Manoj Bajpayee: राजनीति में प्रवेश करने की अटकलों पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी को सपना आया?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed