{"_id":"5b0cc7f14f1c1b946e8b53ce","slug":"hina-khan-trolled-for-her-bold-dress-during-month-of-ramazan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिना खान ने वीडियो शेयर कर दिखाया बोल्ड अंदाज, यूजर्स बोले- रमजान का तो ख्याल रखती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिना खान ने वीडियो शेयर कर दिखाया बोल्ड अंदाज, यूजर्स बोले- रमजान का तो ख्याल रखती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
hina khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सेलेब्स के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिग-बॉस की एक्स कन्टेस्टेंट रहीं हिना खान के साथ। दरअसल हिना ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान सेक्सी मूव्य दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हिना ने एक शिमी डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में हिना एक चमकीले आउटफिट में नजर आ रही हैं और इसी वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने हिना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अगर तुम मुस्लिम हो तो तुम्हें शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा- हिना जाओ पहले डांस करना सीखो। एक यूजर ने लिखा- हिना कम से कम रमजान के महीने का तो ख्याल रख लेती। खैर हिना के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है और वह अच्छे से जानती हैं कि इसे कैसे नजरअंदाज करना है।
हिना खान कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने चले आते है। ऐसा ही एक बार उनकी फिश कट ड्रेस को लेकर हुआ था जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें फूलदान से लेकर न जाने क्या-क्या कमेंट्स किए थे लेकिन टीवी की ये बहू जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।