Runjhun: हिना और शाहीर शेख की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'रुनझुन' सॉन्ग
अभिनेत्री हिना खान और शाहीर शेख ने 'बरसात' सॉन्ग में अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया था और अब ये जोड़ी दोबारा से नए सॉन्ग 'रुनझुन' में साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिना खान और शाहीर शेख ने टीवी पर अलग-अलग किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है। दोनों ही कलाकार बेहद पॉपुलर हैं और साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। कुछ समय पहले हिना और शाहीर का सॉन्ग 'बरसात' जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री प्रशंसकों को खूब पसंद आई थी, अब ये जोड़ी एक बार फिर से फैंस का दिल धड़काने को तैयार है। दरअसल हिना और शाहीर अपने नए लव रोमांटिक सॉन्ग 'रुनझुन' के लिए एक बार फिर से साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे।
रोमांटिक अंदाज में नजर आए शाहीर और हिना
हिना खान और शाहीर शेख पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर रहे हैं और अपने फैंस के बीच मजेदार वीडियो से बज बनाए हुए हैं। हाल ही में हिना ने अपने इस नए सॉन्ग की पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने शाहीर शेख के साथ रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें से एक तस्वीर में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों को व्हाइट आउटफिट में रूमानी अंदाज में देखा जा सकता है। तस्वीरें देखने से ही पता चल रहा है कि दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर से इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली है।
यहां देखें टीजर
कब रिलीज होगा 'रुनझुन' सॉन्ग
हिना खान ने तस्वीरे साझा करते हुए जानकारी दी कि उनका नया सॉन्ग 'रुनझुन' कल यानी 24 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाला है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन भी रोमांटिक अंदाज में दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'उफ्फ जान पर बन आई है'। फिलहाल इन दोनों की लव रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर से स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये गाना डीजे रिकॉर्डस यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।