फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hey bro will release on 6 march

फिलहाल रिलीज नहीं हो रही 'हे ब्रो' फिल्म, जानें क्यों?

Fri, 27 Feb 2015 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 27 Feb 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
hey bro will release on 6 march

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की फिल्म 'हे ब्रो' की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे खिसक गई है। अब यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन


जबकि इस फिल्म को आज(27 फरवरी शुक्रवार) को रिलीज होना था। गणेश आचार्य इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। वही फिल्म के निर्माता भी हैं।

रिलीज डेट आगे बढाने की मुख्य वजह शुक्रवार को रिलीज हुई दो फिल्मों को भी बताया जा रहा है। 27 फरवरी को ही यशराज की फिल्म 'दम लगा के हईशा' और नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन2' भी रिलीज हुई हैं। ऐसे में इन दो बड़ी फिल्मों के आगे नई फिल्म 'हे ब्रो' को सिनेमाघरों में शो भी ठीक से नहीं मिल पा रहे थे।

ऐसे में निर्माता ने इस फिल्म की रिलीज डेट टालने का फैंसला किया। निर्माता का कहना है कि अब वह इस फिल्म को 6 मार्च यानी होली के दिन रिलीज करेंगे ताकि फिल्म को छुट्टी का फायदा भी मिल सके।
विज्ञापन


वैसे 6 मार्च को पहले अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच10' भी रिलीज होनी थी लेकिन इसकी रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है। ऐसे में 'हे ब्रो' के निर्माता के लिए 6 मार्च को रिलीज करने से फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed