Hera Pheri 4 : कानूनी पचड़े में फंसी 'हेरा फेरी 4', टी-सीरीज ने फिल्म के मेकर्स को भेजा नोटिस
पॉपुलर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने 'हेरा फेरी 4' के मेकर्स को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में टी-सीरीज ने 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के हर गाने के सभी ऑडियो और विजुअल अधिकारों का दावा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के मेकर्स ने जब से फिल्म के अगले पार्ट यानी 'हेरा फेरी 4' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है, तब फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आते रहते हैं। फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपुलर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने 'हेरा फेरी 4' के मेकर्स को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।
टी- सीरीज ने भेजा नोटिस
दरअसल, टी-सीरीज ने 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के हर गाने के सभी ऑडियो और विजुअल अधिकारों का दावा किया गया है। नोटिस में प्रोडक्शन कंपनी ने खुद को फ्रेंचाइजी फिल्म के सभी "म्यूजिक एंड ऑडियो विजुअल सॉन्ग राइट्स" के सभी कॉपीराइट का एकमात्र और अनन्य अधिकार धारक बताया है।
म्यूजिक एंड ऑडियो विजुअल सॉन्ग राइट्स पर दावा
इस नोटिस में कहा गया है, "सामान्य रूप से जनता और विशेष रूप से फिल्म व्यापार को नोटिस दिया जाता है कि सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज़) संगीत और ऑडियो विजुअल गानों के संबंध में कॉपीराइट का एकमात्र धारक है। यानी मास्टर साउंड रिकॉर्डिंग, साहित्यिक कार्य और ध्वनि रिकॉर्डिंग में सन्निहित संगीत कार्य, और सभी गीतों के ऑडियो विजुअल सभी मोड का धारक है। आगे कहा गया कि वर्तमान में "शीर्षकहीन" हिंदी भाषा की फिल्म में "हेरा फेरी" फिल्मों की फ्रेंचाइजी के रूप में रिलीज होने के लिए प्रारूप म्यूजिक और ऑडियो विजुअल सॉन्ग राइट्स बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा टी-सीरीज़ को सौंपे गए थे।
ये दिग्गज कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि 'हेरा फेरी 4' बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर फरहाद सामजी के निर्देशन में बनाई जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं खबर है कि फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे।
यह भी पढ़ें- Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, मैं हूं ना के क्लाइमैक्स का सुनाया दिलचस्प किस्सा