फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hardliners warn Rajinikanth against accepting film offer on Tipu Sultan

'रजनीकांत, अगर ये फिल्म की तो अच्छा नहीं होगा'

Mon, 14 Sep 2015 08:41 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
hardliners warn Rajinikanth against accepting film offer on Tipu Sultan

रजनीकांत भले ही पर्दे पर मुश्किल से मुश्किल काम को चुटकियों में करते नजर आते हों। लेकिन असल जिंदगी में वो आजकल मुश्किल में हैं। उनकी इस परेशानी की वजह उनका फिल्मी प्लान है। दरअसल एक कन्नड प्रोड्यूसर टीपू सुल्तान पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें उन्होने रजनीकांत को टीपू सुल्तान के रोल में लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


रजनीकांत के टीपू के रोल निभाने में आने से दक्षिण भारत के दक्षिणपंथी समूह नाराज हैं। कई समूहों ने उन्होने कड़े शब्दों में रजनीकांत को ये रोल ना करने को कहा है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, भाजपा नेता एल. गणेशन का कहना है कि वो रजनीकांत के अच्छे दोस्त हैं और उन्हे पूरा भरोसा है कि वो टीपू सुल्तान की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन

इसलिए कर रहे हैं ये समूह रजनीकांत का विरोध

hardliners warn Rajinikanth against accepting film offer on Tipu Sultan

टीपू सुल्तान ने 18वीं शताब्दी में मैसूर पर राज किया था। दक्षिणपंथी समूहों का कहना है कि टीपू तमिल विरोधी था और उसने अपने राज में तमिलों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया था। प्रोड्यूसर अशोक खेनी का इस सारे विवाद पर कहना है कि कुछ लोग सस्ता प्रचार पाने की कोशिश में ये सब कर रहे हैं।

अशोक ने कहा कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और वो इस पर जल्दी ही काम शुरू करेंगे। उन्होने कहा कि टीपू की जिंदगी पर बताने के लिए काफी कुछ है। उन्होने कहा कि टीपू ने ही परसिया और कई देशों से व्यापार के रास्ते खोले थे। कई समूहों से मिल रही धमकियों पर उन्होने कहा कि वो ऐसी चीजो पर ध्यान नहीं देते। रजनीकांत ने हालांकि अभी इस फिल्म में काम करने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed