फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansika Motwani On Divorce From Sohael Khaturiya Says It Is Better To Get Off The Wrong Train

‘गलत रास्ते से उतर जाना बेहतर है’, पहली बार सोहेल से तलाक पर बोलीं हंसिका मोटवानी; कहा- मुझे पछतावा नहीं

Fri, 17 Apr 2026 08:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 08:27 PM IST
सार

Hansika Motwani On Divorce: अपने तलाक के महीने भर बाद हंसिका मोटवानी ने इसको लेकर बात की। जानिए उन्होंने तलाक और रिश्ते को लेकर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Hansika Motwani On Divorce From Sohael Khaturiya Says It Is Better To Get Off The Wrong Train
हंसिका मोटवानी,सोहेल काथूरिया - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी पिछले दिनों उस वक्त चर्चाओं में आ गई थीं, जब पति सोहेल कथूरिया से उनके तलाक की खबर सामने आई थी। अब हंसिका ने तलाक के एक महीने बाद इस बारे में बात की है। उनके अलग होने को लेकर सार्वजनिक तौर पर काफी चर्चा हुई, लेकिन हंसिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अटकलों में पड़ने का इरादा नहीं रखतीं। हंसिका और सोहेल को 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित पारिवारिक न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक मिल गया।

विज्ञापन

मुझे फर्क नहीं पड़ता
हॉटरफ्लाई के साथ हालिया बातचीत में हंसिका मोटवानी ने अपने निजी जीवन को लेकर हो रही चर्चाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को सनसनीखेज खबरें चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं। उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं; उन्हें मिल गईं। मैंने कभी इस पर सफाई नहीं दी है, और न ही दूंगी, क्योंकि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन


सब ठीक है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं तो उससे उतर जाना बेहतर है, बजाय इसके कि आप कष्ट सहें। अलग होने के बाद मैं इमोशनली बेहतर स्थिति में हूं और सार्वजनिक राय की परवाह करने के बजाय अपनी भलाई पर ध्यान दे रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां और भाई ने दिया साथ
अपने रुख को दोहराते हुए हंसिका ने कहा कि अलगाव से जुड़ी बातें गोपनीय रहेंगी। ऐसे मामले संबंधित व्यक्तियों के बीच ही रखना बेहतर है। इस मुश्किल वक्त में भी मां और भाई बिना शर्त मेरे साथ खड़े रहे। तलाक के बाद, हंसिका अपने परिवार के साथ जापान गईं ताकि कुछ समय आराम कर सकें और खुद को तरोताजा कर सकें।

Hansika Motwani On Divorce From Sohael Khaturiya Says It Is Better To Get Off The Wrong Train
हंसिका मोटवानी, पति सोहेल कथूरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@sohaelkaturiya

2022 में हुई थी शादी
हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में मुंडोटा किले और महल में एक भव्य समारोह में हुई थी। उनकी शादी को बाद में 2023 में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित 'हंसिकाज लव शादी' नाम की ड्रामा सीरीज में भी दिखाया गया था।

Hansika Motwani On Divorce From Sohael Khaturiya Says It Is Better To Get Off The Wrong Train
हंसिका मोटवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
इस फिल्म में दिखाई देंगी हंसिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो हंसिका को आखिरी बार 2024 में आई फिल्म 'गार्जियन' में देखा गया था, जिसका निर्देशन सबरी और गुरु सरवनन ने किया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वह तेलुगु डांस शो 'धी सेलिब्रिटी स्पेशल 2' में जज के रूप में भी नजर आईं और जल्द ही आने वाली तेलुगु फिल्म 'नशा' में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed