बडे़ पर्दे पर नजर आएगी संजय गांधी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी का राजनीतिक कैरियर बहुत लंबा नहीं रहा। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही। उनका सत्तर के दशक में भारतीय राजनीति के घटनाक्रम में एक बड़ा रोल रहा है। संजय गांघी की जिंदगी पर जल्दी ही एक फिल्म बनने जा रही है।
नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्म निर्माता हंसल मेहता राजनेता संजय गांधी की जिंदगी को पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी विनोद मेहता की किताब 'द संजय स्टोरी' पर आधारित होगी। यह फिल्म संजय गांधी की छोटी और विवादित राजनीतिक जिंदगी पर आधारित होगी।
हंसल मेहता का कहना है कि 'विनोद मेहता की किताब बेहतरीन और यादगार है। वो आपको अपने से बांधकर रखती है, इसके लिए विनोद मेहता ने कड़ी रिसर्च की है। उनका कहना है कि संजय गांधी, उनकी जिंदगी और मौत हमेशा राज रही हैं।
'संजय गांधी पर फिल्म गर्व और चुनौती दोनों'
हंसल मेहता का कहना है कि संजय गांधी पर फिल्म बनाना आसान नहीं होगा। क्योंकि उनका खुद का रिश्ता भी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ रहा है। इस महत्वपूर्ण फिल्म को बनाना मेरे लिए गर्व और चुनौती दोनों की ही बात है।
हंसल मेहता का कहना है कि संजय गांधी की जिंदगी और मौत रहस्यों में रही है और उनकी जिंदगी, उनकी माता इंदिरा गांधी से उनका रिश्ता और उनका राजनितिक कैरियर लोग जाना चाहते हैं। इसलिए मेरे लिए यह बहुत खास फिल्म है।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। संजय गांधी नेहरु-गांधी परिवार के दूसरे सदस्य हैं, जिन पर फिल्म बन रही है हाल ही में इंदिरा गांधी की जिंदगी पर भी फिल्म बनाने की घोषणा हो चुकी है। संजय गाधी की जिंदगी पर फिल्म बनाने की जानकारी हंसल मेहता ने ट्विटर पर दी है।
ये है हंसल मेहता का ट्वीट
History, despite its wrenching pain, cannot be unlived, but if faced with courage, need not be lived again. Maya Angelou
— Hansal Mehta (@mehtahansal) July 3, 2015
फिलहाल 'अलीगढ़' को लेकर व्यस्त हैं हंसल मेहता
हंसल मेहता फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'अलीगढ़' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद ही वो संजय गाधी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे। 'अलीगढ़' में मनोज वाजपेयी और राजकुमार राव होंगे।
इस फिल्म में मनोज वाजपेयी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रामचंद्र सिरस का रोल कर रहे हैं जबकि राजकुमार राव एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें सिरस को यौन उत्पीड़न के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में वो मृत पाए गए थे।