फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hansal mehta reached Utter Pradesh with pratik gandhi and other cast started dedh bigha zameen shooting in jhansi

झांसी में शुरू हुई हंसल मेहता की अगली फिल्म: ‘डेढ़ बीघा जमीन’, प्रतीक गांधी संग यूपी पहुंचे सितारे

Wed, 18 Aug 2021 02:57 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 18 Aug 2021 02:57 PM IST
सार

  • झांसी में हुई प्रतीक गांधी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू 
  • हंसल मेहता 'डेढ़ बीघा जमीन' की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश 
  • पुलकित करेंगे फिल्म का निर्देशन 

विज्ञापन
hansal mehta reached Utter Pradesh with pratik gandhi and other cast started dedh bigha zameen shooting in jhansi
डेढ़ बीघा जमीन पोस्टर, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

पारा जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में नीचे आ रहा है, यहां मुंबई के फिल्मकार फिर एक बार उत्तर प्रदेश का रुख करने लगे हैं। बीच में कोरोना महामारी के बढ़ते केसों से भी उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले फिल्मकारों की संख्या घटी थी लेकिन वहां तेजी से हुए टीकाकरण और कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान और इलाज करने की मुंबई पहुंच रही खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भरोसा फिर से उत्तर प्रदेश पर कायम कर दिया है। अपनी अगली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना के प्रयागराज पहुंचने के बाद वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से स्टार बने अभिनेता प्रतीक गांधी भी बुधवार को उत्तर प्रदेश के दूसरे सिरे झांसी पहुंच गए। झांसी में वह अपनी अगली फीचर फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ बनाने वाले फिल्मकार हंसल मेहता ने हाल ही में प्रतीक गांधी को लेकर एक फिल्म का एलान किया था। बुधवार को फिल्म का पहला पोस्ट सामने आने के साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि इस फिल्म का नाम ‘डेढ़ बीघा जमीन’ है। 1953 में रिलीज हुई बिमल रॉय की फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ से प्रेरित दिखती हंसल मेहता की ये फिल्म भी एक आम इंसान की उस हक के लिए लड़ाई की कहानी कहती है, जिसे वह अपना समझता है। ऋषिकेश मुखर्जी की लिखी फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ में अभिनेता बलराज साहनी ने अपने करियर का बेजोड़ अभिनय किया था। बीघा उत्तर प्रदेश में कृषि भूमि की नाप जोख की परंपरागत इकाई है।

विज्ञापन

hansal mehta reached Utter Pradesh with pratik gandhi and other cast started dedh bigha zameen shooting in jhansi
प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘डेढ़ बीघा जमीन’ के टीम के झांसी पहुंचने की जानकारी देते हुए हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं और वह उनकी किसी भी जरूरत में काम आने के लिए साथ मौजूद रहेंगे। पुलकित ने इससे पहले राजकुमार राव स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘बोस: डेड ऑर अलाइव’ का निर्देशन किया था। फिल्म ‘डेढ़ बीघा जमीन’ की जमीन की हीरोइन टी सीरीज के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार हैं। खुशाली ने हाल ही में टी सीरीज की एक फिल्म अभिनेता आर माधवन और अपारशक्ति खुराना के साथ पूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed