{"_id":"63cceb39b8b9815869017391","slug":"hansal-mehta-got-trolled-for-film-faraaz-users-said-this-is-a-shameless-act-director-react-on-users-comment-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansal Mehta: 'तुम एक बेशर्म आदमी हो...' हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' पर भड़के यूजर्स, डायरेक्टर ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansal Mehta: 'तुम एक बेशर्म आदमी हो...' हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' पर भड़के यूजर्स, डायरेक्टर ने दिया यह जवाब
Sun, 22 Jan 2023 07:23 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:23 PM IST
सार
हंसल मेहता अपनी अपकमिंग फिल्म 'फराज' को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर हंसल मेहता को उनकी फिल्म को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
हंसल मेहता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंसल मेहता का नाम बॉलीवुड की लोकप्रिय हस्तियों में शुमार है। हंसल मेहता बॉलीवुड के जाने माने नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हैं। हंसल विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, अपने बेबाक बयानों की वजह से उन्हें कभी-कभी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में, हंसल मेहता अपनी अपकमिंग फिल्म 'फराज' को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर हंसल मेहता को उनकी फिल्म को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
हंसल मेहता सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल्स के तंज का शिकार हो रहे हैं। यूजर ने ट्विटर पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। तुम एक शेमलेस आदमी हो। तुम एक दर्दनाक ट्रेजिडी को अपने फायदे के लिए यूज कर रहे हो और इसके लिए तुमने विक्टिम्स की फैमिली से बात करना भी जरूरी नहीं समझा। तुम अपने देश में हुई घटनाओं पर फिल्में क्यों नहीं बनाते हो?' यह कमेंट आते ही हंसल मेहता ने उस कमेंट पर अपना रिएक्शन भी दे दिया।
विज्ञापन
हंसल मेहता ने कमेंट पर रिएक्ट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'फराज' पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया जिसमें कला की आजादी पर बात की गई थी। इसके जरिए उन्होंने शख्स को जवाब देते हुए कहा, 'उम्मीद करता हूं कि इस पीस को पढ़कर आप इस मामले पर और संतुलित विचारधारा इजाद कर पाएंगे। कृपया इसे पढ़ें।' यूजर्स ने भी कमेंट बॉक्स में हंसल मेहता का सपोर्ट किया।
आपको बता दें कि हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' साल 2016 में बांग्लादेश के ढाका स्थित होली आर्टिशियन कैफे में हुए अटैक और उसके रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। 'फराज' फिल्म इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शशि कपूर के पोते जहान कपूर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म तीन फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
हंसल मेहता सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल्स के तंज का शिकार हो रहे हैं। यूजर ने ट्विटर पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। तुम एक शेमलेस आदमी हो। तुम एक दर्दनाक ट्रेजिडी को अपने फायदे के लिए यूज कर रहे हो और इसके लिए तुमने विक्टिम्स की फैमिली से बात करना भी जरूरी नहीं समझा। तुम अपने देश में हुई घटनाओं पर फिल्में क्यों नहीं बनाते हो?' यह कमेंट आते ही हंसल मेहता ने उस कमेंट पर अपना रिएक्शन भी दे दिया।
विज्ञापन
Kartik Aaryan: सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को दिया गुरु मंत्र, फिल्मों की सफलता को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Hopefully this piece gives you the chance to take a more balanced perspective on the issue. Please read. https://t.co/vAz8XF9Mzw https://t.co/68mcImKPMa
— Hansal Mehta (@mehtahansal) January 21, 2023Hopefully this piece gives you the chance to take a more balanced perspective on the issue. Please read.https://t.co/vAz8XF9Mzw https://t.co/68mcImKPMa
— Hansal Mehta (@mehtahansal) January 21, 2023