फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Halkaa film trailer launch inspired by PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan campaign

पीएम मोदी के इस महत्वाकांक्षी अभियान पर बनी एक और फिल्म, स्लम में रहनेवाले दो लोग भी आएंगे नजर

Tue, 07 Aug 2018 09:37 AM IST
आनंद कश्यप, अमर उजाला
आनंद कश्यप, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Halkaa film trailer launch inspired by PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan campaign

फिल्म 'आई एम कलाम' और 'कड़वी हवा' के निर्देशक-निर्माता नील माधव पांडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हल्का’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। बच्चों पर फिल्म बनाने वाले माधव पांडा ने सोमवार को दिल्ली में फिल्म ‘हल्का’ का ट्रेलर लॉन्च किया।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरिदीप सिंह पुरी सहित फिल्म के बाल कलाकार तथास्तु और एक्ट्रेस पाओली दाम के अलावा ‘हल्का’ के संगीत निर्देशक शंकर, एहसान और लॉय भी मौजूद थे। फिल्म में रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता-निर्देशक माधव पांडा ने बताया है कि, उनकी यह फिल्म भारत में शौचालय मुक्त भारत जैसे गंभीर मुद्दे पर है। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया है कि यह कहानी 8 साल के पिचकू की जिंदगी पर आधारित है। जो मुंबई से निजी शौचालय का सपना लेकर दिल्ली आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही माधव पांडा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी काफी साधारण है। उनका लक्ष्य फिल्म को देश के हर एक कोने तक पहुंचाना है। जिससे लोग स्वच्छता अभियान और शौचालय मुक्त भारत के बारे में जान सकें। इसके अलावा ‘हल्का’ के म्यूजिक की बात करें तो इस फिल्म का म्यूजिक बॉलीवुड की जानी-मानी तिगड़ी शंकर, एहसान और लॉय ने दिया है। 

Halkaa film trailer launch inspired by PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan campaign

ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान फिल्म की म्यूजिक टीम ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि ‘हल्का’ का म्यूजिक बेहद खास है। पता हो कि इस साल इन तीनों ने फिल्म 'राजी' और 'सूरमा' में भी म्यूजिक कंपोज किया है, जिसे संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया था। इसलिए शंकर, एहसान और लॉय का मानना है कि फिल्म ‘हल्का’ का म्यूजिक भी दर्शकों को काफी पंसद आएगा। 

गौरतलब है कि निर्माता-निर्देशक नील माधव पांडा की फिल्म ‘हल्का’ का 21वें मॉन्ट्रियल फिल्म फेस्टिवल ( FIFEM) में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। यहां इस फिल्म को ‘ग्रां प्री डे मॉन्ट्रियल’ से नवाजा गया है। अब यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हल्का’ की शूटिंग मुंबई सहित दिल्ली में प्रगति मैदान के स्लम एरिया में की गई है। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास फिल्म का सेट लगाया गया था। इस स्लम में रहने वाले दो लोगों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed