राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी' रिलीज को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी- मैसेंजर ऑफ गॉड' को रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। डेरा सच्चा सौदा ने जानकारी देते हुए कहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है और अब फिल्म 13 फरवरी को रिलीज की जाएगी।
इससे पहले 11 जनवरी को फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रीमियर रखा गया था, लेकिन विवादों के चलते इसे टाल दिया गया था। उसके बाद 16 जनवरी को इस फिल्म को रिलीज किया जाना था, लेकिन रिवाइजिंग कमिटी ने फिल्म को खारिज कर दिया था। कमेटी का कहना था कि फिल्म में राम रहीम खुद को भगवान दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिलीज के बाद हो सकती हैं नए विवादों की शुरुआत
'एमएसजी- मैसेंजर ऑफ गॉड' को रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद कुछ स्टेट में नए सिरे से विवादों की शुरुआत हो सकती हैं।
हालांकि इस फिल्म के कारण उठे विवाद से पूरा सेंसर बोर्ड इस्तीफा तक दे चुका है। जिसके बाद आए नए बोर्ड ने फिल्म को रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है।
विवादों के बाद फिल्म के निर्माताओं ने ट्रिब्यूनल में इस बाबत अपील की और अब उनकी इस अपील को मंजूरी मिल गई है जिसके चलते अब इस फिल्म को 13 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है।