{"_id":"5ec594d4b22f155a2233abcd","slug":"gulzar-pens-poem-on-the-plight-of-migrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की हालत को गुजलार ने शब्दों में किया बयां, लिखा- 'मरेंगे तो वहीं जाकर, जहां पर जिदगी है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रवासी मजदूरों की हालत को गुजलार ने शब्दों में किया बयां, लिखा- 'मरेंगे तो वहीं जाकर, जहां पर जिदगी है'
Thu, 21 May 2020 02:06 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 21 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
गुलजार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कहर के चलते लाखों- करोड़ों लोगों के सामने एक वक्त के भोजन तक की समस्या खड़ी हो गई है। लॉकडाउन के बीच हर रोज ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें गरीब और मजदूर अपने घरों के तरफ सड़क पर दौड़े जा रहे हैं। उनकी पीड़ा समझने में हुक्मरानों को न जाने कितने और दिन लगेंगे। इस बीच गीतकार गुलजार ने इन प्रवासी मजदूरों की व्यथा अपनी एक कविता में लिखी है। इस कविता को उनके फेसबुक पेज से साझा किया गया है।
विज्ञापन
महामारी लगी थी
घरों को भाग लिए थे सभी मजदूर, कारीगर
मशीनें बंद होने लग गई थीं शहर की सारी
उन्हीं से हाथ पाओं चलते रहते थे
वर्ना जिन्दगी तो गांव ही में बो के आए थे।
वो एकड़ और दो एकड़ जमीं, और पांच एकड़
कटाई और बुआई सब वहीं तो थी
ज्वारी, धान, मक्की, बाजरे सब।
वो बँटवारे, चचेरे और ममेरे भाइयों से
फ़साद नाले पे, परनालों पे झगड़े
लठैत अपने, कभी उनके।
वो नानी, दादी और दादू के मुकदमे
सगाई, शादियां, खलियान,
सूखा, बाढ़, हर बार आसमां बरसे न बरसे।
मरेंगे तो वहीं जा कर जहां पर जिदगी है
यहां तो जिस्म ला कर प्लग लगाए थे !
निकालें प्लग सभी ने,
‘ चलो अब घर चलें ‘ – और चल दिये सब,
मरेंगे तो वहीं जा कर जहां पर जिदगी है !
– गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन