{"_id":"5fa161f28ebc3e9bec482c5d","slug":"gujarati-filmmaker-ashish-kakkar-died-by-cardiac-arrest-at-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्ममेकर आशीष कक्कड़ का निधन, 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्ममेकर आशीष कक्कड़ का निधन, 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Tue, 03 Nov 2020 07:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:28 PM IST
सार
- गुजराती फिल्म निर्देशक आशीष कक्कड़ का निधन।
- 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
विज्ञापन
आशीष कक्कड़
- फोटो : Twitter: @ronakkothari
विस्तार
साल 2020 सिनेमाजगत के लिए काफी मुश्किल रहा है। इस साल में कई बड़े और दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब हाल ही में गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से भी एक दुखद खबर आई है। गुजराती फिल्मों के जाने- माने निर्देशक और अभिनेता आशीष कक्कड़ का निधन हो गया। इस दुखद घटना से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष कक्कड़ को सोमवार दोपहर 3.50 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक आशीष अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद से कोलकाता गए थे और 6 नवंबर को उनहें वापस आना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
आशीष कक्कड़ की उम्र महज 49 साल थी। इतनी कम उम्र में उनके निधन से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं। उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बहुत से लोग उसकी मृत्यु पर शोक मना रहे हैं। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Mirchi Dhvanit (@dhvanitthaker) on
गौरतलब है कि आशीष कक्कड़ ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में 'बेटर हाफ' और 'मिशन ममी' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा साल 2013 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो छे' में भी आशीष नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। उन्होंने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
पढ़ें: अपने बेटे से मिलने श्वेता तिवारी के घर पहुंचे अभिनव कोहली, वीडियो बनाकर बताई मन की बात