{"_id":"592ffd864f1c1ba915bde0c1","slug":"guest-iin-london-actor-kartik-aaryan-fainted-while-shooting-daru-vich-pyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दारू विच प्यार' गाने की शूटिंग के दौरान ये एक्टर हुआ बेहोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दारू विच प्यार' गाने की शूटिंग के दौरान ये एक्टर हुआ बेहोश
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 01 Jun 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'प्यार का पंचनामा' फेम एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'दारू विच प्यार' रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग करते वक्त कार्तिक बेहोश हो गए थे। जी हां, मिड डे के अनुसार, शूटिंग के दौरान कार्तिक की तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश हो गए थे। इस फिल्म में परेश रावल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म में परेश रावल और तन्वी आजमी ने एक बुजुर्ग दंपत्ति का रोल निभाया है जो कार्तिक के घर बिन बुलाए अतिथि बन पहुंच जाते हैं। कार्तिक जो अपनी गर्लफ्रेंड कृति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे होते हैं, उनकी जिंदगी मेहमान आने से कैसे बदल जाती है यही दिखाया है फिल्म में। परेश रावल को काफी समय बाद कॉमेडी करते देख, उनके फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई थी। दरअसल, 'गेस्ट इन लंदन' पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर लगा दिया था। इसकी वजह बताई गई 2010 में आई अजय देवगन की फिल्म 'अतिथि तुम कम जाओगे'। इसके प्रोड्यूसर वॉर्नर ब्रदर्स ने 'गेस्ट इन लंदन' के खिलाफ केस दर्ज किया था
विज्ञापन
फिल्म की पटकथा और निर्देशन अश्विनी धीप ने किया है। कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।