{"_id":"624db2725ea5f4178c6b5941","slug":"govinda-song-tan-tana-tan-released-fans-said-an-actor-like-him-has-never-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govinda New Song: गोविंदा का नया गाना टन टना टन रिलीज, फैंस बोले- आपके जैसा एक्टर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda New Song: गोविंदा का नया गाना टन टना टन रिलीज, फैंस बोले- आपके जैसा एक्टर
Wed, 06 Apr 2022 09:02 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:02 PM IST
सार
इस बार गोविंदा अपने फैंस के लिए एक नया गाना 'टन टना टन' लेकर आए हैं। इस गाने को मीका सिंह ने गाया है। गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोविंदा आजकल फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हैं। कभी-कभी वह रियलिटी शोज में जरूर नजर आ जाते हैं। गोविंदा इस समय एक यूट्यूब चैनल 'गोविंदा रोयाल्स' नाम से चला रहे हैं, जिसपर वह अपने डांस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार गोविंदा अपने फैंस के लिए एक नया गाना 'टन टना टन' लेकर आए हैं। इस गाने को मीका सिंह ने गाया है।
विज्ञापन
इस गाने में गोविंदा अपने पुराने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में गोविंदा के एक्सप्रेशन बहुत कमाल के हैं। इस गाने को देखकर फैंस को 90 के दशक के गोविंदा की याद आ जाएगी, क्योंकि इस गाने में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन भी वैसे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदा के नए गाने पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- असली टैलेंट को कोई नहीं दबा सकता सर। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- गोविंदा सर के टैलेंट का जरुर इस्तेमाल करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा- राजा बाबू गोविंदा जैसा एक्टर ना कभी आया है ना कभी आयेगा।