फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda shocking tweet on Nuh Violence in Haryana after troll says my account hacked read full story here

Govinda: नूंह हिंसा को लेकर गोविंदा के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, एक्टर बोले- मेरा अकाउंट हैक हो गया

Thu, 03 Aug 2023 01:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

हरियाणा के नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हिंसा को लेकर फैले आक्रोश के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के एक ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Govinda shocking tweet on Nuh Violence in Haryana after troll says my account hacked read full story here
गोविंदा - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ इस हिंसा को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जलाभिषेक यात्रा में हुई पत्थरबाजी, गोलीबारी और आगजनी में गरीब लोगों को मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए। हिंसा को लेकर फैले आक्रोश के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के एक ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है। गोविंदा को उनके ट्वीट को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, नूंह हिंसा को लेकर के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। जिसके बाद उनकी किरकिरी शुरू हो गई। हालांकि गोविंदा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह ट्वीट उन्होंने किया ही नहीं। गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस से कहा है कि वो ट्वीट उन्होंने नहीं किया है बल्कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि वो साइबर क्राइम में इसकी शिकायत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda shocking tweet on Nuh Violence in Haryana after troll says my account hacked read full story here
गोविंदा - फोटो : social media

गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'मुझे अभी एक फोन आया ट्वीट को लेकर मैं आप सभी से ये कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मैंने वो ट्वीट नहीं किया है। वहीं, वीडियो में उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी चाहने वालों जो मेरे मित्र गण है और फैन हैं। उनके कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है। ट्विटर को तो मैं कई सालों से इस्तेमाल भी नहीं कर रहा। मेरी टीम ने कंफर्म किया है उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। वो मुझसे पूछे बिना करती भी नहीं है कोई पोस्ट। मैं इस मैटर की साइबर क्राइम में शिकायत करूंगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

विज्ञापन

सोमवार को नूंह में क्या हुआ था?
हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। जैसे ही नूंह के नल्हड़ स्थित नलहेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा शुरू हुई, वैसे ही पथराव और नारेबाजी की गई थी। यात्रा में शामिल लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। इस बीच बलवाइयों ने आगजनी कर दी थी। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। दोपहर से लेकर शाम तक चले बवाल में करीब 24 लोग घायल हुए थे।

 यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र को लिप किस करने के विवाद पर शबाना आजमी ने तोड़ी चुप्पी, बयान से फिर मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed