फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   govinda say Josh made ​​me hero

हंसी जिसने विलेन से हीरो बना दिया

Tue, 05 Jul 2016 07:35 PM IST
संजय मिश्रा/ बीबीसी डॉट कॉम
संजय मिश्रा/ बीबीसी डॉट कॉम Updated Tue, 05 Jul 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
govinda say Josh made me hero
गोविंदा - फोटो : BBC

अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता गोविंदा का कहना है कि मैं ज्यादा तारीफ की वजह से इंडस्ट्री से आउट हो गया। नब्बे के दशक के सफलतम अभिनेताओं में से एक गोविंदा इन दिनों फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाओं में नजर आ जाते हैं।

विज्ञापन


कभी इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम पाने वाले गोविंदा गुमशुदा से क्यों हो गए हैं? गोविंदा कहते हैं, ''फिल्म इंडस्ट्री में जलन के चलते लोग मेरे बारे में गलत अफवाहें उड़ाते हैं। खैर, सबका समय खराब होता है और मेरा भी हुआ।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं तारीफ का शिकार हो गया।
विज्ञापन


मेरे अच्छे काम, डांस और लुक की तारीफ की वजह से मैं इंडस्ट्री से आउट हो गया।'' गोविंदा कहते हैं कि उनकी फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नहीं मिलते। गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन की जोड़ी ने कई सुपरहिट फ़िल्में जैसे 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'शोला और शबनम', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर' दी हैं, लेकिन अब गोविंदा और डेविड के रिश्ते तल्ख हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा ने बताया कि रिश्तों में एक किस्से की वजह से कड़वाहट आई

govinda say Josh made me hero
गोविंदा - फोटो : BBC
गोविंदा ने बताया कि रिश्तों में एक किस्से की वजह से कड़वाहट आई। गोविंदा ने उस किस्से को साझा करते हुए कहा, ''तकरीबन छह साल पहले मैंने अपने सेक्रेटरी को काम के लिए डेविड के पास भेजा था। तब डेविड ने उससे कहा कि गोविंदा अब हीरो नहीं रहा, जो छोटा-मोटा रोल मिल रहा है वो करे।

''गोविंदा ने बताया कि वो डेविड और सेक्रेटरी के बीच हुई बात को इसलिए सुन पाए क्योंकि उन्होंने सेक्रेटरी से फोन ऑन रखने को कहा था। इंडस्ट्री में हो रही राजनीति से परेशानी जताते हुए वो कहते है, ''पता नहीं लोगों को क्यों मुझसे परेशानी हो रही है। अब किसी ने सलमान से कह दिया कि गोविंदा के साथ काम करोगे, तो अच्छा नहीं होगा।''

सलमान के बारे में गोविंदा कहते हैं, ''मैंने सलमान को कभी ब्रेक नहीं दिया, बल्कि सलमान ने मेरे कठिन समय में मेरा साथ दिया। जिन पर मेरा हक था, वो सामने भी नहीं आए।'' अपने नाम से जुड़े एक दिलचस्प वाकये के बारे में गोविंदा बताते हैं, ''मैं और मेरा परिवार ज्योतिष और अंकशास्त्र को मानते थे। हमें विश्वास था कि नाम आपके काम के लिए बहुत मायने रखता है।''

गोविंदा ने बताया, ''इन सभी नामों में 'गोविंदा' बहुत शुभ रहा

govinda say Josh made me hero
गोविंदा - फोटो : BBC

नाम बदलने के सिलसिले में उनके कई नाम जैसे गोविंद राज, राज गोविंद, गोविंद, अरुण गोविंद और गोविंदा रखे गए। गोविंदा ने बताया, ''इन सभी नामों में 'गोविंदा' बहुत शुभ रहा। आठ दिन के भीतर ही कई फिल्में साइन कर ली।'' गोविंदा को 14 साल के कड़े संघर्ष के बाद ब्रेक मिला था।

अपने संघर्ष और ब्रेक के बारे में वो कहते हैं, ''मैं जब लोगों से काम मांगने जाता था, तो लोग कहते थे कि अभी तुम जवान नहीं हुए हो।'' उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज खत्म होने के बाद फिर कोशिश शुरू की।

इस बार मुझे कुछ फिल्मों में विलेन की भूमिका के लिए साइन कर लिया गया। लेकिन बाद में मेरे स्क्रीन टेस्ट के बाद मेरी हंसी को देख कर उन लोगों ने अपना फैसला बदला और मुझे हीरो बना दिया गया। मेरी पहली फिल्म 'लव 86' थी। गोविंदा कहते हैं, ''मैं पहला स्ट्रगलर था, जो उन दिनों अपना वीडियो बना कर प्रोड्यूसर्स को देता था।''

अभिनय के साथ गोविंदा ने राजनीति में भी हाथ आजमाया

govinda say Josh made me hero
गोविंदा - फोटो : BBC

अभिनय के साथ गोविंदा ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। राजनीति के अपने फैसले के बारे में वो कहते हैं, ''राजनीति में मैं कुछ बड़े-बुज़ुर्गों की सलाह पर आया था। उन लोगों का कहना था कि 14वीं लोकसभा है, तो शुभ रहेगा।''

राजनीति का पिच रास न आने की गोविंदा ने वजह बताई, ''शुरू में खूब सम्मान मिला, लेकिन बाद में यह अहसास हुआ कि यहां बहुत रोक-टोक है। राजनीति मुझे मेरा क्षेत्र नहीं लगा, तो मैं वहां से निकल आया।''

कभी गोविंदा के अच्छे दोस्त रहे डेविड के बेटे वरुण धवन की तुलना गोविंदा से की जाती है, तो ऐसे में वरूण के बारे में उनका क्या ख्याल है? गोविंदा हंसते हुए कहते हैं, ''वरुण ने बॉडी सलमान जैसी बनाई और अभिनय गोविंदा जैसा करता है। मेहनती लड़का है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed