फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Goodbye Release Date: Amitabh Bachchan Rashmika Mandanna movie will release on 7 october 2022

Goodbye Release Date: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय' को मिली रिलीज डेट, इस महीने आएगी फिल्म

Sat, 23 Jul 2022 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 04:48 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट का एलान हो गया है।  यह फिल्म 07 अक्टूबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Goodbye Release Date: Amitabh Bachchan Rashmika Mandanna movie will release on 7 october 2022
Goodbye - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बिग बी और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि 'गुड बाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यसूर कर रही हैं।

विज्ञापन

तस्वीर में नजर आई पूरी फैमिली
निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही हैं। चेहरे पर तिरंगे बना पूरा परिवार टीवी पर कुछ देख रहा है। तस्वीर में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सोफे के किनारे पर बैठीं रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। सोफे के पीछे दीवार पर ढेर सारे फोटो फ्रेम लगे हैं। तस्वीर का नजारा ऐसा ही है, जैसे कि किसी आम परिवारों में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू
इस फिल्म के जरिए दक्षिण की टॉप अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि 'गुडबाय' जिंदगी, परिवार और रिश्तों पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस फिल्म में इमोशंस से भरपूर होगी, जो दर्शकों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी।

विज्ञापन

बिग बी और नीना गुप्ता की जोड़ी
बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता पहली बार साथ नजर आएंगे। नीना गुप्ता फिल्म में बिग बी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन दोनों के दिल में एक-दूसरे के प्रति बेहद सम्मान है और अभिनेत्री उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed