फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Are these Beautiful Actresses Dumb?

इस मामले में फिसड्डी हैं ये सुंदर अभिनेत्रियां

Tue, 09 Dec 2014 06:11 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
Are these Beautiful Actresses Dumb?

पर्दे पर अपनी सुंदरता और ग्लैमर के जलवे दिखाने वाली अभिनेत्रियां कभी-कभी अपने जवाबों के कारण बेवकूफ साबित हो जाती हैं। यहां तक की उन्हें देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम भी नहीं पता होते। ऐसे हीरोइनों में बॉलीवुड के बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


वैसे तो बिग बॉस के प्रतिभागियों का दिमाग, जीतने की 'गेम प्लानिंग' में तो घोड़े की तरह दौड़ता है, लेकिन जनरल नॉलेज में पूरी तरह फिसड्डी है। यह बात तब साबित हुई जब 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से कुछ सवाल पूछे और जवाब में उन्हें सुंदर हीरोइन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति बता दिया।
विज्ञापन


प्रतिभागी करिश्मा तन्ना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के राष्ट्रपति हैं। वहीं सोनाली राउत को महाभारत के पात्र दुर्योधन के कितने भाई थे ? का जवाब नहीं पाता था। वहीं डायेंड्रा से झारखंड की राजधानी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि झारखंड की कोई राजधानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भट्ट को नहीं पता अपने राष्ट्रपति का नाम

Are these Beautiful Actresses Dumb?

हाइवे जैसी फिल्म से चर्चा में आईं आलिया भट्ट ने एक टीवी शो में पूछे जाने पर राष्ट्रपति का नाम पृथ्वीराज चौहान बताया था। इसके बाद सभी सोशल साइट्स पर आलिया का जम कर मजाक बना था। हालांकि बाद में आलिया ने अपनी गलती छूपाने के लिए बयान दिया कि उन्होंने यह सब मजाक में किया।

बॉलिवुड सेलिब्रिटी के शो कॉफी विथ करन में करन जौहर ने जब आलिया से राष्ट्रपति का नाम पूछा तो उन्होंने पृथ्वीराज चौहान बताया। उसके बाद आलिया से पूछा गया कि मोदी का पहला नाम क्या है? तो आलिया ने कहा, 'अब की बार।'

जब करीना को मंगल मिशन के बारे में नहीं पता था

Are these Beautiful Actresses Dumb?

करीना कपूर भी अपने कमजोर जनरल नॉलेज के कारण झेंप चुकी हैं। मंगल मिशन को लेकर पूरा देश जब खुशियां मना रहा था। उसी दिन करीना को एक सवाल के जवाब में झेंपना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने करीना से पूछा 'आज हमारे देश के लिए बहुत अहम दिन हैं क्योंकि आज हमने स्पेस टेक्नलॉजी में अपना एक यान मंगल ग्रह पर भेजा है।'

इससे पहले एंकर कुछ कहता करीना सकपका कर बोल पड़ी 'क्या-क्या फिर से कहिए। मुझे समझ नहीं आया। अब मुझे एक ट्रांसलेटर की जरूरत है। इंग्लिश में कहिए।' हांलाकि बाद में एंकर के बताए जान पर उन्होंने कहा कि मुझे भी स्पेस में जाना है।

अनुष्का शर्मा ने भी दिए गलत जवाब

Are these Beautiful Actresses Dumb?

पीके फिल्म में तेजतर्रार पत्रकार की भूमिका निभा रही अनुष्का शर्मा भी अपने कमजोर जनरल नॉलेज के कारण शर्मिंदा हो चुकी हैं। जबकि अनुष्का का परिवारिक बैकग्राउंड सैनिक परिवार है।


यह मामला है करन जौहर के चर्चित शो कॉफी विथ करन का। शो में जब करन ने अनुष्का शर्मा से पूछा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कौन हैं तो अनुष्का ने जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान का नाम बताया था। हालांकि शो में ही अनुष्का ने इसके लिए गम्‍भीरता से खेद भी जताया।

सोनम कपूर को गांधी के कहे के बारे में नहीं पता

Are these Beautiful Actresses Dumb?

तेजतर्रार सोनम कपूर भी एक बार जनरल नॉलेज के मामले में कमजोर साबित हो चुकी हैं। सोनम कपूर की कमजोरी तब सामने आई जब उन्हे गांधी के कहे वाक्य के बारे में नहीं पता था। जबकि सोनम ने विदेश में भी पढ़ाई की है।

यह वाकया भी कॉफी विथ करन शो का ही है। जब अपने पापा अनिल कपूर के साथ आईं सोनम कपूर से करन जौहर ने गांधी का अंग्रेजी में कहा एक फ्रेज बता कर पूछा कि यह किसका है तो उन्होंने इसे रार्बट डी नीरो का बता दिया। बाद में ऑन स्क्रीन मामले को उनके पिता अनिल कपूर ने सम्‍भाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed