फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Global blockbuster oppenheimer release on ott platform prime video details inside

Oppenheimer: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर, जानें कब कहां देख सकेंगे फिल्म

Tue, 21 Nov 2023 07:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Nov 2023 07:17 PM IST
सार

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ओपेनहाइमर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में हॉलीवुड के फेमस एक्टर सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउन जूनियर के साथ कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है।

विज्ञापन
Global blockbuster oppenheimer release on ott platform prime video details inside
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ओपेनहाइमर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह चर्चित फिल्म इसी साल 22 जुलाई को सिनेनाघरों में रिलीज हुई थी इस फिल्म में हॉलीवुड के फेमस एक्टर सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउन जूनियर के साथ कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म काई बर्ड और दिवंगत मार्टिन जे. शेरविन के पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यास अमेरिकन प्रोमेथियस का रूपांतरण है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जहां बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 'ओपेनहाइमर' को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वह कहते हुए दिखाई दे रहें हैं कि 'इस साल की सबसे बड़ी फिल्म प्राइम वीडियो स्टोर पर आ गई है। तो फिर इंतजार किस बात का है, अभी जाओ और रेंट करों प्राइम वीडियो स्टोर'। बता दें कि फिलहाल आपको फिल्म देखने के लिए इसे पैसे देने पड़ेंगे। आप सिर्फ 149 रुपये में इसे प्राइम वीडियो स्टोर पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ओपनहाइमर' भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपनहाइमर के जीवन और आविष्कार पर आधारित है। जे रॉबर्ट ओपनहाइमर को परमाणु बम के जनक के रूप में जाना जाता है। यह फिल्म उस भौतिक विज्ञानी के उत्थान और दुविधा को पर्दे पर दिखाएगी, जिन्हें पहला परमाणु बम बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियारों का निर्माण हुआ था। हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बन, जिससे जापान में जीवन और संपत्ति का विनाश हुआ यह इसी का हिस्सा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed