{"_id":"bad69279eaf177a481ebc55c9d47ee63","slug":"gauri-designs-kajol-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की पत्नी ने संवारा अजय देवगन का घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की पत्नी ने संवारा अजय देवगन का घर
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख की पत्नी गौरी खान अजय देवगन का घर संवार रही हैं। इसके क्या मायने निकाले जाएं।
विज्ञापन
आपको यह बात तो मालूम ही होगी कि 2012 की दीवाली में जब तक है जान और सन ऑफ सरदार के बीच स्क्रीन शेयर करने के मामले में जंग से छिड़ गई थी।
तब अजय देवगन ने खुलकर शाहरुख खान और यश चोपड़ा के खिलाफ मोर्चा खोला था। मामला इतना आगे बढ़ गया था कि इन दोनों के बीच अनबोले की नौबत आ गई थी।
इस विवाद से अजय देवगन की पत्नी काजोल भी अलग नहीं रह सकी थीं। उन्होंने भी शाहरुख खान से दूरी बना ली थी। अब चीजें बदल रही हैं।
पेशे से होम डिकोरेटर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने काजोल और अजय देवगन के घर को सजाया है। और वह इसे करके खुश भी हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बातों ही बातों में यह संकेत दिया है कि शाहरुख और देवगन परिवार के बीच अब किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है।
इसके क्या मतलब निकाले जाएं कि शाहरुख और देवगन परिवार के बीच चल रहे शीत युद्घ का हमेशा के लिए पटाक्षेप हो गया है।