फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurav Kapur Remembers His First Meeting With Wife Kritika Kamra Says We complement Each Other That Way

‘हम एक-दूसरे के पूरक हैं’, गौरव कपूर ने बताया कैसे शुरू हुई कृतिका के साथ लव स्टोरी; पहली मुलाकात को किया याद

Fri, 13 Mar 2026 10:23 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 10:23 PM IST
सार

Gaurav Kapur On Kritika Kamra: दो दिन पहले शादी के बंधन में बंधे गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने अपनी पहली मुलाकात को याद किया। इस दौरान गौरव ने बताया कैसे हुए इस प्रेम कहानी की शुरुआत…

विज्ञापन
Gaurav Kapur Remembers His First Meeting With Wife Kritika Kamra Says We complement Each Other That Way
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkaps और सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कृतिका कामरा ने दो दिन पहले 11 मार्च को गौरव कपूर से शादी की है। दोनों ने कई दिनों तक चले अपने अफेयर के बाद एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया है। अब गौरव ने पत्नी कृतिका को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं और एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। गौरव कपूर ने कृतिका को एयरोप्लेन और खुद को उसे आगे धकेलने वाली हवा बताया।

विज्ञापन

मैं सिर्फ कृतिका का साथ देता हूं
मैनिफेस्ट इंडिया के साथ बात करते हुए गौरव कपूर ने कृतिका कामरा के साथ अपनी पहली मुलाकात और बातचीत को याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे हमारी पहली बातचीत बहुत अच्छे से याद है।

विज्ञापन


हमने एक घंटे तक बात की और सब कुछ बहुत सहज था। मुझे सबसे ज्यादा आश्चर्य उनकी शांति देखकर हुआ। मैं बहुत जल्दी प्रतिक्रिया देता हूं, तुरंत फैसले लेता हूं, जबकि उनका जीवन के प्रति नजरिया दूरदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हम एक-दूसरे के बिल्कुल पूरक हैं। अब प्रतिबद्धता का मतलब है हमेशा उनका साथ देना, यह सुनिश्चित करना कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ रूप बन सकें। वह एयरोप्लेन हैं - मैं बस उन्हें आगे बढ़ाने वाली हवा की तरह उनका साथ देने की कोशिश करता हूं।

Gaurav Kapur Remembers His First Meeting With Wife Kritika Kamra Says We complement Each Other That Way
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में खुद को सिंपल दिखाना चाहती थीं कृतिका
इस दौरान कृतिका कामरा ने अपनी शादी की ड्रेस और उनके सेलेक्शन के पीछे के कारणों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं कोई दिखावा नहीं करना चाहती थी। मैं बस खुद को सहज महसूस करना चाहती थी। साड़ी तो पहननी ही थी। यह मेरी मां के ब्रांड की है, चंदेरी की है, और घर की पहचान है।

डायोर की ड्रेस मेरे लिए एक अलग ही मायने रखती थी। मैंने कॉलेज में गैलियानो के बारे में पढ़ा था, इसलिए विंटेज ड्रेस पहनना मेरे लिए एक तरह से पूर्णता का अनुभव था। दोनों आउटफिट की अपनी-अपनी कहानी थी। यही मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता था।

Gaurav Kapur Remembers His First Meeting With Wife Kritika Kamra Says We complement Each Other That Way
गौरव कपूर और कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra
11 मार्च को अपने घर पर ही कपल ने की शादी
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी कर ली। उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बेहद निजी और साधारण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की।

इसके अगले दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की तस्वीरें साझा कीं। इनमें दोनों काफी खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। शादी के अगले दिन कपल ने एक रिसेप्शन भी रखा था। शादी और रिसेप्शन दोनों में तमाम सितारों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed