फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurang Doshi will make news film with abbas mustan

शुरू हुई अब्बास मस्तान की नई फिल्म, इस बार साजिशों की कहानी में आएगा ये नया ट्विस्ट

Tue, 15 Oct 2019 04:12 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Oct 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Gaurang Doshi will make news film with abbas mustan
abbas mustan - फोटो : file photo

बॉलीवुड निर्माता गौरांग दोशी ने हाल ही में एक साथ कई प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इसमें से एक प्रोजेक्ट वे निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ कर रहे है, जिसे ले कर वे खासे उत्साहित हैं, क्योंकि प्रोजेक्ट का प्री-प्रोड्क्शन वर्क अच्छी तरह से चल रहा है। दुबई में अबू धाबी के शाही परिवार के साथ मिल कर इसकी घोषणा की गई थी और अब पटकथा के साथ-साथ स्क्रिप्ट का काम प्रगति पर है।

विज्ञापन


अब्बास मस्तान ने कहा, “हमने हमेशा से बॉलीवुड में फिल्म बनाने के तरीकों को बदलने में यकीन किया है। इसीलिए, हमने इंडियंस इन डेंजर के साथ एक नया तरीका प्लान किया है। स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प है। इस बार हम साज़िश के स्तर को कई पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं। इसमें वो एक्स-फैक्टर है जो हमारी फिल्मों के लिए जाना जाता है और हम दर्शकों को वह और अधिक देना चाहते हैं।"
विज्ञापन


गौरांग दोषी ने कहा, “अब्बास मस्तान ने फिल्म निर्माण की एक ऐसी शैली विकसित की है, जो अपने समय के किसी भी अन्य निर्देशक से बहुत अलग है। वे अपने प्लॉट में लगातार इतने ट्विस्ट लाते है, जिससे पूरी फिल्म दर्शकों को अपनी सीट से बान्ध कर रखती है. एक निर्माता के रूप में मेरे लिए ये बहुत रोमांचक है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरांग दोशी ने अपनी उत्कृष्ट फिल्मों, जैसे आंखें, दीवार: लेटस ब्रिंग आवर हीरोज होम और बवंडर के साथ अपनी प्रतिभा साबित की है। अपने काम के लिए उन्होंने चार लिम्का बुक रिकॉर्ड जीते हैं। उन्हें अपने पिता स्वर्गीय विनोद दोशी से कम उम्र में फिल्म निर्माण की कला विरासत में मिली, जिन्होंने दर्शकों को वीआर पिक्चर्स के बैनर तले सच्चा झूठा, नास्तिक, दिल, बेटा समेत कई हिट फिल्में दीं। अब गौरांग का लक्ष्य अपने नए बैनर गौरांग दोशी प्रोडक्शंस के तहत अधिक से अधिक अपरंपरागत कंटेंट वितरित करना है।

पढ़ें: कलंक के फ्लॉप होने पर टूट गई थीं आलिया भट्ट, रणबीर उन्हें इस तरह समझाते और देते थे दिलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed