फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar Khan Son Birthday Bash BMC Destroys Decor Heated Argument Erupts Between Official

Gauahar Khan: गौहर खान के बेटे के जन्मदिन पर हुआ बवाल, बीएमसी के अधिकारियों के साथ अभिनेत्री की हुई तीखी बहस

Fri, 10 May 2024 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 May 2024 10:53 AM IST
सार

अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने गुरुवार को अपने बेटे जेहान के एक साल का होने पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। हालांकि, चीजें कपल की योजना के अनुसार नहीं हुईं।

विज्ञापन
Gauahar Khan Son Birthday Bash BMC Destroys Decor Heated Argument Erupts Between Official
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेत्री गौहर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने हाल ही में, अपने शहजादे का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।  गौहर ने बेटे के पहले जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि, जन्मदिन के अवसर पर बीएमसी ने पार्टी स्थल के बाहर गेट लगाने पर आपत्ति जताई है और इसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन


गौहर ने मनाया बेटे का पहला जन्मदिन
अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने गुरुवार को अपने बेटे जेहान के एक साल का होने पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। हालांकि, चीजें कपल की योजना के अनुसार नहीं हुईं और शहर के नागरिक निकाय, बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जन्मदिन की पार्टी में प्रवेश करने और सजावट के एक हिस्से को नष्ट करने के बाद कपल और अधिकारियों के बीच बहस भी देखने को मिली है।
विज्ञापन


बीएमसी अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीएमसी के अधिकारियों को एक ट्रक के साथ आते और पूरे गेट को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारियों ने शुरू में होटल के कर्मचारियों और कार्यक्रम आयोजकों से फुटपाथ पर लगाए गए गेट को हटाने के लिए कहा। हालांकि, जब उन्होंने इसका पालन करने से इनकार कर दिया, तो अधिकारियों ने मामले को अपने हाथों में ले लिया और गेट को तोड़ दिया, जिसे लेकर कपल काफी निराश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल ने नहीं दिया कोई बयान
अधिकारियों और कार्यक्रम आयोजकों को तीखी बहस में भी देखा गया और बाद में जैद ने बाहर निकलकर अधिकारियों को अपने बेटे के जन्मदिन पर किसी भी और ड्रामा से बचने के लिए सजावट हटाने की अनुमति दे दी। कपल ने अभी तक पूरी घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
 

Suhana Agastya Date: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य संग डिनर डेट पर गईं सुहाना, पैपराजी के कैमरे से बचते दिखे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed