फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gauahar khan revealed famous producer asked for her kundali says you will die in your 30s

किस्सा: निर्माता ने गौहर खान की थी भविष्यवाणी, कहा-इस उम्र में मर जाओगी

Thu, 21 Oct 2021 02:11 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 21 Oct 2021 02:11 AM IST
सार

गौहर खान ने टेलीविजन के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी खूब काम किया। लेकिन उन्हें बिग बॉस सीजन 7 से एक अलग पहचान मिली। गौहर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बिंदास बोल और बेबाक अंदाज के लिए भी बहुत ही लोकप्रिय हैं।गौहर खान ने मीडिया बातचीत के दौरान एक निर्माता को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
gauahar khan revealed famous producer asked for her kundali says you will die in your 30s
गौहर खान - फोटो : Instagram

विस्तार

गौहर खान ने टेलीविजन के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी खूब काम किया। लेकिन उन्हें बिग बॉस सीजन 7 से एक अलग पहचान मिली। गौहर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बिंदास बोल और बेबाक अंदाज के लिए भी बहुत ही लोकप्रिय हैं। हाल ही में गौहर खान विक्रांत मेस्सी और कृति खरबंदा के की फिल्म ’14 फेरे में नजर आईं थीं। गौहर खान ने मीडिया बातचीत के दौरान एक निर्माता को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन


गौहर ने कहा निर्माता ने मांगी थी कुंडली

गौहर खान ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि किस तरह से एक निर्माता ने उनसे उनकी कुंडली मांगी थी और इसके बाद उन्हें कुछ ऐसा करने के लिए कहा था कि जिसे सुनने के बाद गौहर खान के होश पूरी तरह से उड़ गए हैं। दरअसल प्रोड्यूसर नें गौहर को बताया कि वो कब मरने वाली हैं। गौहर ने इंडस्ट्री से जुड़े एक निर्माता से जुड़े इस वाक्ये का खुलासा किया। उन्होंने कहा ये बात उन दिनों की है जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

gauahar khan revealed famous producer asked for her kundali says you will die in your 30s
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की शुरुआत में हुआ था ऐसा

गौहर खान ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया कि वो निर्माता उन्हें लॉंच करने जा रहे थे। गौहर ने कहा- ये सच है, ये मेरे साथ तब हुआ था जब मैंने किसी भी फिल्म और झलक दिखला जा में काम नहीं किया था। ये सब एक फिल्म के लिए नहीं था वो मुझे लॉन्च करने जा रहे थे या ऐसा ही कुछ था'। गौहर ने आगे निर्माता के बारे में बताते हुए कहा उस निर्माता ने एक बड़ी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की थी। मैं उनका नाम नहीं लूंगी।

gauahar khan revealed famous producer asked for her kundali says you will die in your 30s
गौहर खान - फोटो : Instagram

कहा इस वजह से होगी मौत
 
गौहर खान ने आगे बताया कि निर्माता ने उनसे उनकी जन्म तारीख, समय, जगह और दिन के बारे में पूछा। फिर 15 दिनों बाद उन्होंने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझे बिताया और बहुत ही गंभीरता के साथ कहा तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला तुम फिल्में मत करो छोड़ दो ये सपना, कुछ बिजनेस कर लो। तुम 30-35 की उम्र में मर जाओगी'। प्रोड्यूसर का कहना था गौहर को एक अजीब बीमारी होगी। गौहर इस बात पर हंस पड़ी और उन्होंने कहा उनकी वो बात आज भी मुझे याद आती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed