सबक: निकिता रावल ने मनचले के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर, बोलीं- वो मेरा पीछा करता था
- गरम मसाला फेम निकिता ने मनचले के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
- हर पार्टी फंक्शन में निकिता का पीछा करता था शख्स
- बार बार हिदायत देने के बाद भी नहीं सुधरा शख्स तो निकिता ने किया ये फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पर्दे पर देखकर दर्शक उनकी खूबसूरती और अभिनय के दीवाने हो जाते हैं। हालांकि कुछ लोग कई बार दीवानगी की हद पार कर जाते हैं और सितारों को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ता है। हाल ही में अभिनेत्री निकिता रावल ने उनका पीछा करने वाले मनचले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने बताया कि वो मनचला हर जगह उनका पीछा करता था। वो जिस पार्टी या फंक्शन में जाती थीं वो उनके पीछे पीछे चला आता था।निकिता ने अपने वाचमैन के जरिए उस शख्स को दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। इसके बाद निकिता ने उस मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
'गरम मसाला' और 'ब्लैक एंड व्हाइट' जैसी फिल्मों में कार कर चुकीं निकिता ने कहा कि, 'मैंने उस लड़के को कई बार ड्राइवर और वाचमैन के जरिए चेतावनी दी थी कि वो मेरा पीछा करना बंद कर दे। उसकी इन हरकतों के चलते मेरी मानसिक स्थिति खराब हो रही थी। मुझे ये कदम उठाना ही पड़ा क्योंकि मुझे इन बातों से उलझन हो रही थी। मुझे उम्मीद है कि इससे वो लड़का समझ पाएगा कि जो वो कर रहा है वो गलत है और जो सही है वो उस पर ही ध्यान देगा'।
निकिता ने कहा कि, 'जो लोग ऐसा कर चुके हैं या फिर करते हैं वो सही नहीं है। किसी के पीछे भागना, उसका पीछा करते रहना गलत बात है। हमें सिर्फ अपने काम से काम रखना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारे लिए क्या जरूरी है। सुरक्षित रहिए और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं'।
बता दें कि निकिता रावल का नाम भी उन सेलेब्स में शामिल हैं जिन्होंने कोरोना काल में लोगों की मदद की है। उन्होंने लॉकडाउन में किन्नरों को राशन दिया था। इसके साथ ही और भी जरूरतमंदों की मदद की थी। बता दें कि निकिता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्मों में उतनी तारीफ नहीं मिली जितनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने दी है।