फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gang of ghost under fear

भुतहा हवेली में खुद डर गया ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’

Mon, 10 Mar 2014 09:04 AM IST
अमर उजाला/मुंबई
अमर उजाला/मुंबई Updated Mon, 10 Mar 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
gang of ghost under fear

इन दिनों बॉलीवुड में असली लोकेशन पर फिल्म शूट करने का चलन बढ़ चुका है। यही कारण है कि निर्देशक सतीश कौशिक ने जब अपनी फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ को शूट करने का फैसला किया तो सचमुच ऐसी जगह चुनी, जो भुतहा हो!

विज्ञापन


जी हां, कौशिक भले ही कॉमेडी फिल्म बना रहे थे लेकिन उनका इरादा था कि फिल्म में असली वाला ‘फील’ आना चाहिए। यही कारण था कि उन्होंने भुतहा हवेली की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद उन्हें किसी ने सूरत (गुजरात) के निकट एक ऐसी हवेली की खबर दी तो वह अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि करते हुए कौशिक ने कहा, ‘मैं और प्रोड्यूसर रतन जैन फिल्म के लिए असली लोकेशन चुनने के वास्ते काफी माथापच्ची कर चुके थे। हमने करीब 50 हवेलियों को देखने के बाद रिजेक्ट कर दिया था। फिर हमें सूरत वाली हवेली का पता चला। हमने इसे देखा तो यह पसंद आ गई। यह भी पता चला कि यह देश की टॉप 10 भुतहा जगहों में शुमार होती है। तब हमने हर हाल में यही शूटिंग करने का फैसला किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, इस भुतहा हवेली में कभी सतीश कौशिक या उनकी टीम ने कहीं भूत देखे? जी नहीं, ऐसा नहीं हुआ। लेकिन कौशिश कहते हैं, ‘एक रात मैंने हवेली के एक सिरे से दूसरे सिरे तक शॉर्टकट से जाने की कोशिश की... तब मुझे एहसास हुआ कि कोई मेरे पीछे चल रहा है। मैंने मुड़ कर देखा तो कोई नहीं था। इसके बाद मेरी हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। मैं लंबे रास्ते से ही दूसरे सिरे तक गया।’ सचमुच, शॉर्टकट खतरनाक होते हैं!!
--

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed