फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganapath Part 1 Makers Gave Big Update on Tiger Shroff Kriti Sanon Movie See Instagram Post here

Ganapath: 'गणपत' पर मेकर्स ने खास अंदाज में दिया अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Tue, 13 Jun 2023 09:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Jun 2023 09:38 PM IST
सार

फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भागनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर के जरिए बताया है कि फिल्म 'गणपत पार्ट-1' का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Ganapath Part 1 Makers Gave Big Update on Tiger Shroff Kriti Sanon Movie See Instagram Post here
जैकी भागनानी, टाइगर श्रॉफ, विकास बहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत पार्ट-1' का जब से एलान हुआ है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। प्रसंशकों की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के निर्माता ने बताया है कि यह फिल्म अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

Ulajh Shooting: अब गुलशन देवैया बने जान्हवी कपूर के हीरो, मुंबई की गर्मी से दूर यहां शुरू हुई शूटिंग

विज्ञापन

फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भागनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर के जरिए बताया है कि फिल्म 'गणपत पार्ट-1' का काम पूरा हो चुका है और यह दशहरा पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पोस्ट में जैकी ने टाइगर और फिल्म के निर्देशक के साथ अपना फोटो साझा करते हुए लिखा, ''वो फीलिंग जब आपने गणपत पार्ट-1 के एडिट को लॉक कर दिया।'' इस तस्वीर में तीनों को आराम फरमाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, फोटो के कैप्शन में जैकी ने फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन को भी याद किया। 
Zara Hatke Zara Bachke: बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का ये है असली ‘गोरखधंधा’, समझिए क्यों दिनेश विजन पीट रहे ढोल

View this post on Instagram

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

इस दिन रिलीज होगी गणपत पार्ट-1

बता दें कि 'गणपत' का निर्देशन मशहूर निर्देशक विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले वह 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। 20 अक्तूबर 2023 को इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि टाइगर और कृति ने अपने करियर की शुरुआत 'हीरोपंती' से की थी। यह दूसरा मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा टाइगर जल्द ही 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 
Bloody Daddy 2: 'ब्लडी डैडी' के सीक्वल को अली अब्बास जफर की हरी झंडी? सिनेमाघरों में रिलीज होगा अगला पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed