{"_id":"65b48146b2ff726ec5087c1b","slug":"gadar-2-actor-sunny-deol-sends-wishes-to-animal-star-bobby-deol-on-his-55th-birthday-see-photos-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार
Sat, 27 Jan 2024 09:36 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:36 AM IST
सार
आज अभिनेता के 55वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई सनी देओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सनी देओल, बॉबी देओल
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉर्ड बॉबी के नाम से मशहूर अभिनेता बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। इन दिनों बॉबी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। आज अभिनेता के 55वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई सनी देओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
इस खास अंदाज में दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
सनी देओल अपने छोटे भाई बॉबी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सनी ने बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। अभिनेता ने बॉबी देओल के साथ एक नहीं कई तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अपने छोटे भाई पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों भाई प्यार से गले मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण-8' की है। एक तस्वीर में दोनों अभिनेता अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माई लिटिल लॉर्ड बॉबी'
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: एकेडमी लाइब्रेरी का हिस्सा बनने के बाद दोबारा रिलीज हुई जोरम, सफलता से मनोज बाजपेयी गदगद
विज्ञापन
फैंस अभिनेता को दे रहे जन्मदिन की शुभकामनाएं
सनी देओल की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स बॉबी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पाजी।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' बॉबी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेता राहुल देव ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बॉब्स, ढेर सारा प्यार।' वहीं, पोपी जब्बल ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ बॉबी को जन्मदिन की बधाई दी।
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता को हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। 'एनिमल' में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। बॉबी की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी इस फिल्म में कुंभकरण की भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Prashanth Varma: हनुमान के निर्देशक का आदिपुरुष पर कटाक्ष! प्रशांत वर्मा बोले- कुछ सीक्वेंस ने बेहद निराश किया

View this post on Instagram