G2: अदिवि शेष की नई पैन इंडिया फिल्म का एलान, 'जी 2' में एक बार फिर दिखेगा अभिनेता का एक्शन अवतार
अदिवि शेष ने अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म 'जी 2' का प्री-विजन वीडियो साझा किया है। इसका निर्देशन विनय कुमार सिरीगिनीदी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अदिवि शेष ने 'मेजर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म से अदिवि शेष ने देशभर में फैले सिनेप्रेमियों की तारीफें हासिल की थी। 'मेजर' से दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाले अदिवि शेष ने आज अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'जी 2' का एलान कर दिया है। इस घोषणा को करने के लिए अदिवि शेष ने एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गई हैं। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'जी 2' की हुई औपचारिक घोषणा
'मेजर' से एक पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे अदिवि शेष अपनी नई फिल्म 'जी 2' के साथ धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आज अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस आगामी पैन इंडिया फिल्म की घोषणा की है। अदिवि शेष ने घोषणा करने के लिए फिल्म का एक प्री-विजन वीडियो भी साझा किया है। अभिनेता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ' जी 2 का मैसिव प्री विजन वीडियो यहां है। यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक ऐसी फिल्म जो कई महाद्वीपों तक फैली हुई है। एक जासूस जो अपने देश के लिए लड़ता है।'
Tunisha Sharma: तुनिशा केस में आया नया मोड़, मौत से 15 मिनट पहले एक्ट्रेस ने इस शख्स को किया था वीडियो कॉल
#G2 MASSIVE Pre Vision is here 💥https://t.co/OjAUzLU22Z
Telugu : Hindi : Kannada : Tamil : Malayalamhttps://t.co/3CsXsgJDdU
A Film that Spans Continents.
A Spy who Fights for his Country.
116 is HERE 🔥#Goodachari2 pic.twitter.com/giFSs29Sqv — Adivi Sesh (@AdiviSesh) January 9, 2023
तेलुगू फिल्म का है रीमेक
अदिवि शेष द्वारा साझा किए गए 'जी 2' के इस प्री-विजन वीडियो में अभिनेता की झलक दिखाई देती है। इतना ही नहीं सामने आए वीडियो से इतना साफ हो गया है कि यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म होने वाली है। आपको बता दें, विनय कुमार सिरीगिनीदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'गुडाचारी' की आधिकारिक रीमेक है, जो कई भाषाओं में पूरे देश में रिलीज होगी। फिल्म में अदिवि शेष एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे, जो अपने देश की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार है। इस एक्शन फिल्म को टीजे विश्वा प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।
Sonu Sood: 'रियल हीरो' सोनू सूद के नाम, हिमालय की चोटी से सेना के जवानों का पैगाम
इन फिल्मों में नजर आएंगे अदिवि शेष
'जी 2' की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब आदिवि शेष के पास बहुत सारे और प्रोजेक्ट्स भी हैं। अदिवि शेष को आखिरी बार 'हिट 2' में काम करते हुए देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म का निर्माण नानी ने किया था। अब देखना यह होगा कि क्या 'जी 2' अभिनेता के करियर को और बुलंदियों तक पहुंचाएगी। गौरतलब है, अभिनेता आज मुंबई में फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने भी पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।