फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fukrey actor Vishakha Singh attacks man for vulgar comments on Facebook

गंदा कमेंट किया तो अभिनेत्री ने दिलाई मां-बहन की याद

Wed, 10 Jun 2015 11:41 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
Fukrey actor Vishakha Singh attacks man for vulgar comments on Facebook

'फुकरे' और 'मर्डर केस' में काम कर चुकी अभिनेत्री विशाखा सिंह ने फेसबुक पर लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वालों को आईना दिखा दिया। दरअसल हुआ ये कि विशाखा ने फेसबुक पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिस पर 'एवरीबडी इड समबडीज फोरनर' प्रिंट था।

विज्ञापन


इस फोटो पर एम डी मुस्तकीम नाम के युवक ने विशाखा सिंह की तारीफ करते हुए उनके ब्रेस्ट पर भी कमेंट कर दिया। इस पर विशाखा ने मुस्तकीम नाम के इस शख्स को जमकर लताड़ा।
विज्ञापन


विशाखा ने मुस्तकीम को जवाब दिया कि उसे अपनी प्रोफाइल से भोले-भाले बच्चे की फोटो हटा देनी चाहिए और अगर हिम्मत है तो खुद की फोटो लगाकर बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मां को भी लिखो 'नाइस बू...'

Fukrey actor Vishakha Singh attacks man for vulgar comments on Facebook

मुस्तकीम ने विशाखा के फोटो पर कमेंट किया 'नाइस बू...'। अपनी ब्रेस्ट पर कमेंट का जवाब देते हुए विशाखा ने मुस्तकीम के कमेंट पर लिखा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं एक महिला हूं और हर महिला को ब्रेस्ट होती है। उसमें तुम्हारी मां, बहन और बेटी सभी शामिल हैं।

इसलिए सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि उन सब को भी ऐसे ही बोलिए 'नाइस बू..'। विशाखा ने कहा उससे कहा कि तुम्हें माफी मांगनी चाहिए। इस पर अन्य कई ने भी कमेंट किये। जिसका विशाखा ने जवाब भी दिया।

विकास नाम के युवक ने कमेंट किया कि विशाखा की टी-शर्ट पर सामने की तरफ कोटेशन की सही जगह नहीं है। इस पर विशाखा ने कमेंट किया कि बांह, कंधा या छाती पर कोटेशन होना कोई वजह नहीं है। ये सब बचकानी बातें हैं।

ऐसी सोच तो फिर महिला सुरक्षा का क्या होगा

Fukrey actor Vishakha Singh attacks man for vulgar comments on Facebook

विकास के कमेंट पर विशाखा ने कहा कि यदि इस तरह लोग सोचेंगे कि टी-शर्ट पर लिखी हुई कोटोशन की जगह क्या है तो फिर महिला और महिला सुरक्षा का भगवान ही मालिक है।

विशाखा ने बाद में ये अपनी ये तस्वीर डिलीट कर दी। विशाखा ने इस पर कहा कि मैने पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन ऐसा किसी से डरकर नहीं किया है बल्कि नकारात्मक कमेंट से बचने के लिए ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed