Fukrey 3: खत्म हो गई फुकरे 3 की शूटिंग, निर्माता मृगदीप लांबा ने टीम के साथ शेयर किया थैंक्यू नोट
फुकरे के निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। थैंक्यू नोट के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म फुकरे कमाल की कॉमेडी और बढ़िया स्टोरी की वजह से अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। फिल्म का पहला और दूसरा दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। बहुत जल्द फुकरे 3 भी दर्शकों के बीच आने वाली है। हाल ही में फुकरे के निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की घोषणा करते हुए उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो शूटिंग खत्म होने के सेलिब्रेशन को दर्शा रही हैं।
शेयर किया नोट
फिल्म निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने लिखा- 'फुकरे 3 की शूटिंग खत्म हो गई है...धन्यवाद...#टीमफुकरे3...आप लोग बहुत कमाल के हो...आप में से हर एक फुक फुक फुक फुक...हमलोग निश्चित रुप से शूटिंग के समय की गई मस्ती को याद रखेंगे...ओके बाय'। अभिनेता पुलकित सम्राट ने भी फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि फुकरे टीम ने पिछले साल मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
View this post on Instagram
ये है फुकरे की कहानी
फुकरे एक कॉमेडी फिल्म है, जो चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है। चारों दोस्त आसानी से पैसा कमाने के लिए एकसाथ आते हैं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा एक स्थानीय गैंगस्टर के रूप में है, जो इन्हीं चारों दोस्तों से ड्रग्स की तस्करी करवाती है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अली फजल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था और इसका दूसरा पार्ट फुकरे रिटर्न्स 2017 में आया था। दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई थीं।