फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ftii student manoj kumar goes missing after suspension

प्रोफेसर के साथ गलत व्यवहार के मामले में सस्पेंड FTII स्टूडेंट मनोज कुमार लापता

Sun, 20 Jan 2019 08:43 AM IST
भाषा Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Jan 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
ftii student manoj kumar goes missing after suspension
ftii

भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान (एफटीआईआई) में कला निर्देशन के तीसरे वर्ष का एक छात्र एक प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित किये जाने के बाद से लापता हो गया है। संस्थान के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मनोज कुमार (31) और एक अन्य छात्र को पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

एफटीआईआई के निदेशक भूपेंद्र कैन्थोला ने बताया, ‘‘हमें कुमार के गायब होने के बारे में 16 जनवरी को सूचना मिली और अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी।’’

विज्ञापन

21 दिसंबर को जारी निलंबन पत्र के मुताबिक, कुमार और उसके सहपाठी ने 19 दिसंबर को कला निर्देशन और प्रोडक्शन डिजाइन विभाग के प्रमुख विक्रम वर्मा के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इस समय एफटीआईआई के अध्यक्ष और संस्थान की नियंत्रक परिषद के प्रमुख निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह हैं। लोकप्रिय टीवी श्रृंखला 'सीआईडी' के निर्माता-निर्देशक के तौर पर ख्याति प्राप्त सिंह वर्तमान में एफटीआईआई की संचालन परिषद के उप-प्रमुख हैं। उन्होंने दिग्गज कलाकार अनुपम खेर की जगह ली है जिन्होंने 'अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं' का हवाला देते हुए अक्टूबर में अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed