फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Four held for intrusion into actor-politician Moon Moon Sen's residence in Kolkata

कोलकाता: मुनमुन सेन के घर में 15 लोगों ने घुसपैठ कर उनके सहायकों को पीटा, चार गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 06:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 06:59 PM IST
सार

अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मुनमुन सेन के घर पर घुसने और उनके सहायकों को पीटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Four held for intrusion into actor-politician Moon Moon Sen's residence in Kolkata
मुन मुन सेन - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मुनमुन सेन के घर पर घुसने और उनके सहायकों को पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद कोलकाता पुलिस में चार लोगों को गिरफ्तार किया। रहा है कि पूर्व सांसद के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन लोगों ने तीन घरेलू सहायकों के साथ मारपीट की थी। मुनमुन सेन ने इस दौरान पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद रविवार को चक्रबेरिया और पद्मपुकुर इलाकों से गिरफ्तारियां की गईं। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे घर में क्यों घुसे थे? पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।' उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed