फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fouja Trailer of Karthik Dammu Pavan Malhotra Aishwarya Singh Movie Based on Indian Army soldiers released

Fouja Trailer: पवन राज मल्होत्रा की 'फौजा' का ट्रेलर रिलीज, एक देशप्रेमी की कहानी है दिल को छूने वाली यह फिल्म

Sat, 27 May 2023 10:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 27 May 2023 10:21 AM IST
सार

हरियाणा के इस तरह के ही एक परिवार की कहानी को पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'फौजा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन
Fouja Trailer of Karthik Dammu Pavan Malhotra Aishwarya Singh Movie Based on Indian Army soldiers released
फौजा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देश के जवानों की कहानी दिखाई जाती है। भारतीय सैनिकों की कहानी उनके जज्बातों को जहां अभी तक सिनेमा के जानकार 'बॉडर', 'लक्ष्य', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' जैसी फिल्मों के जरिए पर्दे पर ला चुके हैं। वहीं वे एक बार फिर फौजियों को समर्पित एक फिल्म लाने वाले हैं, जिसका नाम फौजा है। बॉलीवुड एक्टर पवन मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक ऐसा जुझारू इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। जून में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है, जिसमें देशप्रेम की भावना को भरपूर मात्रा में दिखाया गया है। 

विज्ञापन

एक देशप्रेमी की दिल को छूने वाली कहानी
भारतीय सेना में हरियाणा राज्य के बहुत सारे पुत्रों ने अपना योगदान दिया है। इतना ही नहीं यहां के परिवारों ने अपना एक बेटा शहीद होने के बाद दूसरे को भी सेना में भेजने का हौसला दिखाया है। हरियाणा के इस तरह के ही एक परिवार की कहानी को पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'फौजा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लगभग दो मिनट के इस ट्रेलर में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो शुरुआत से अपने बेटे को सेना में भेजने का सपना देखता है। वह अपने बेटे को ट्रेनिंग भी देता, लेकिन उसका बेटा सेना में जाने से साफ इनकार कर देता है। उसका मानना है कि उसके पिता हमेशा उस पर चीजें थोपते आए हैं। बेटे कि इस बात से वह शख्स इतना टूट जाता है कि सेना की वर्दी पहनकर खुद ही फौज में शामिल होने पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से बने फौजी
इसके बाद वह शख्स सेना के अधिकारियों के आगे मिन्नतें कर उसे एक मौका देने के लिए कहता है। और फिर कुछ ऐसा होता है, जो उसके परिवार को झंझोड़ कर रख देता है। ट्रेलर में दिखाया जाता है वह शख्स देश के लिए शहीद हो जाता है। 'फौजा' हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी सच्ची घटना पर आधारित हैं, ये फिल्म निर्माता—निर्देशक ने भारतीय सेना को समर्पित की है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

विज्ञापन

पवन राज मल्होत्रा के दिल को छू गई कहानी
फिल्म की शूटिंग हरियाणा में ही हुई हैं और ज्यादातर कलाकार भी हरियाणा के है। एक तरह से देश के सैनिकों को उनकी तरफ से सम्मान देने का प्रयास किया गया है। फिल्म में  एक्टर पवन राज मल्होत्रा के अलावा जानवी सांगवान, नीवा मलिक और अन्य मुख्य भूमिका में हैं। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए पवन राज मल्होत्रा ने खुलासा किया था कि उन्होंने बहुत से नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया परंतु जिस तरह फिल्म 'फौजा' की कहानी ने उनके दिल को छू लिया ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ हो। भारतीय सेना को समर्पित इस फिल्म में काम करके उन्हें बेहद गर्व एवं खुशी है।
Deepak Kingrani Exclusive: मैं किसी फिल्म स्कूल नहीं गया, इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने मुझे तकनीक सीखने में मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed