प्रकाश जावड़ेकर ने रिलीज किया पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का पहला पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की बायोपिक का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने दिल्ली में रिलीज किया। सामने आई तस्वीरों में जावड़ेकर के अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को रिलीज करने के बाद केंद्रीय मंत्री जावड़केर पत्रकारों से भी रूबरू हुए।
प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो फर्श से अर्श तक पहुंचा है। इस फिल्म को को-प्रोड्यूस जगदीश दनेती, सुवर्णा पप्पू और जॉन माॉर्टिन ने किया है। ये बायोपिक सिनेमाघरों में इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।'
Delhi: Union Minister Prakash Javadekar unveils first look poster of biopic on former President APJ Abdul Kalam; says, "It's story of how a dedicated person can rise to the top. Movie is co-produced by Jagadeesh Daneti, Suvarna Pappu & John Martin&will be in theatres by year-end. pic.twitter.com/VtYcyoqZQ5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 9, 2020
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार इस बायोपिक में अभिनेता परेश रावल निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट करके दी थी। अभिनेता ने ट्वीट किया था- 'एपीजे अब्दुल कलाम एक विनम्र शख्स थे। मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि उनकी बायोपिक में मैं उनका किरदार निभा रहा हूं।'
In my humble opinion he was SAINT KALAM !i am so blessed and fortunate that I will be playing KALAM Saab in his biopic . https://t.co/0e8K3O6fMB
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) January 4, 2020
एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में गरीब परिवार में हुआ था। उन्हें भारत का मिसाईल मैन के नाम से भी जाना जाता है। भारत उन्हीं के वैज्ञानिक नेतृत्व में 1998 में परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। 2002 से 2007 के बीच भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। फिलहाल अब वह इस दुनिया में नहीं है। कलाम साहब का निधन 2015 में मेघालय के शिलांग में हुआ था।