फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   for kedarnath shooting sushant singh rajput and sara ali khan have head off to dehradun

'केदारनाथ' की शूटिंग के लिए देहरादून रवाना हुए सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत

Sun, 27 Aug 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 27 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
for kedarnath shooting sushant singh rajput and sara ali khan have head off to dehradun
kedarnath
फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सारा अली खान अपने को स्टार सुशांत सिहं के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून निकल चुकी हैं। बता दें कि फिल्म केदारनाथ एक लव स्टोरी होगी जिसमें सुशांत एक पिठ्ठू के रोल में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड को है उनसे ये उम्मीद, क्या करेंगे पूरी
विज्ञापन


शूटिंग के लिए देहरादून जाते समय सारा और सुशांत को मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके पर सुशांत सिंह ने डेनिम जींस और टीशर्ट पहनी हुई थी जबकि सारा ने भी कैजुअल ड्रेस वियर किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा ने सफेद रंग के शोल्डर टॉप के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। इस मौके पर सारा बेहद खुश लग रही थी। फिल्म की को-प्रोड्यूसर एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान लोगों को बताया था कि सारा सुशांत के अपोजिट डेब्यू करने वाली हैं। यह एक फ्रेश जोड़ी है जो कि इस प्रोजेक्ट की खासियत है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में साल 2013 में हुए केदारनाथ हादसे का भी सीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed