जानिए क्यों ट्विटर पर छाई ऐश और अभि की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आठ साल पूरे हो गए हैं। उनकी जोड़ी ट्विटर पर छाई हुई है। उनके चाहने वाले #8yearsofAbhiAish टैग से उन्हें बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर एक तरफ़ लोग बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, तो कुछ ने तो उनकी शादी की तस्वीर भी ढूंढ निकाली है।
साथ ही उनकी बेटी अराध्या की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। रोमा देसाई ने @romaaa222 हैंडल से लिखा है, "20 अप्रैल 2007 का दिन जब इन दो प्रेमियों की शादी हुई।"
बधाईयों का सिलसिला जारी
इयान ने @IyanAmjad से लिखा है, "#8YearsOfAbhiAish ट्रेंड कर रहा है। जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या के चाहने वालों के लिए गर्व का पल।" वहीं ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, "चलिए दोस्तों कोशिश करते हैं कि ये नंबर 1 ट्रेंड बना रहे। !!!!
#8YearsOfAbhiAish" बधाई संदेशों के अलावा कई लोग कुछ दिलचस्प सवाल भी पूछ रहे हैं। @FabulousAish से लिखा गया है, "अभिऐश की कौन सी फिल्म आपकी पसंदीदा है।"