लीजा हेडन के बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
वाकई में उनके बेटे की ये तस्वीर बेहद क्यूट है। लीजा ने अपने बेटे का नाम जैक लालवानी रखा है। ये फोटो लीजा ने सिर्फ जैक का शेयर किया है लेकिन इसमें वो पूरे नही दिख रहे हैं। ऐसे फोटो शेयर कर लीजा ने फैंस में जैक को लेकर सस्पेंस रखा है। इस फोटो को देखने के बाद लोग जैक को देखने को और बेताब हो रहे हैं।
आपको बता दें लीजा ने 17 मई को बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले वो अपने बेबी बंप की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी इसलिए फैंस को उनके बेटे की तस्वीर का काफी इंतजार था।
A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on