{"_id":"5c808b57bdec221405599d8e","slug":"first-look-out-from-ayushmann-khurrana-starrer-article-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म में पुलिस ऑफिसर बने आयुष्मान खुराना, सामने आया फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म में पुलिस ऑफिसर बने आयुष्मान खुराना, सामने आया फर्स्ट लुक
Thu, 07 Mar 2019 08:39 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों और आलोचकों को अपनी पिछली फिल्म 'मुल्क' से प्रभावित करने के बाद, निर्देशक अनुभव सिन्हा एक और दिलचस्प कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है फिल्म 'आर्टिकल-15'। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।
पिछले साल बॉक्स-ऑफिस पर पुलिस पर केंद्रित तमाम फिल्में आईं और सफल भी रहीं। आयुष्मान को पुलिस अवतार में देखना दिलचस्प होगा। पहली तस्वीर में, आयुष्मान को पुलिस की जीप के आगे खड़े कुछ कागजात पकड़े हुए देखा जा सकता है जिसमें आयुष्मान के चेहरे पर मूंछें और गंभीर अभिव्यक्ति दिखाई दे रही है।
आयुष्मान फिल्म की टीम के साथ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। आर्टिकल-15 फिल्म धर्म, जाति, जनजाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर नागरिकों के साथ हो रहे भेदभाव पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कहते हैं, "मुझे हमेशा हमारे देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति का विषय आकर्षित करता है। हम शायद ही ऐसी फिल्में देखते हैं जो निष्पक्ष तरीके से हालातों को प्रस्तुत करती हैं।" उन्होंने कहा, "अनुभव सिन्हा एक ऐसे निर्देशक हैं जो हमारे देश की जटिलताओं को समझते हैं। मुझे 'मुल्क' बहुत पसंद आई थी। यह सांप्रदायिकता और कट्टरता पर आधारित सबसे संतुलित फिल्म है।