लिंग परिवर्तन कराने वालों की एलबम रिलीज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारत में लिंग परिवर्तन करने वालों ने पेशवर रूप से म्यूजिक एलबम लॉन्च किया है। 'गीत कारवां के' नाम की इस एलबम में उनलोगों ने पेशेवर गायकों की तरह अपने गाने रिकार्ड कराए हैं।
एलबम में 9 अलग-अलग राज्यों, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु के 9 गायकों ने कुल 13 गीत रिकॉर्ड किए हैं।
एलबम में हैं कई तरह के गाने
इस एलबम में लोक गीत, प्रेम गीत, भजन और मंगलगान शामिल हैं। गायकों के अपने लिखे और कंपोज किए हुए गीत भी इस एलबम का हिस्सा हैं। ये गीत संगीत की कर्नाटकी और हिंदुस्तानी शैली और रवीन्द्र संगीत में गाए गए हैं।
इन गीतों में रवींद्रनाथ टैगोर का लोकप्रिय गीत 'जोड़ी तोर' और मां लक्ष्मी की लोकप्रिय कन्नड़ स्तुति - ‘भाग्यदा लक्ष्मी बारम्मा' भी शामिल है। एलबम लॉन्च के मौके पर सीपीआई(एम) नेता वृंदा करात और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश भी मौजूद थे।