फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fir on akshay and sharukh khan for provoke religious sentiments

अक्षय और शाहरुख सहित कई पर एफआईआर दर्ज

Sat, 10 Nov 2012 11:28 AM IST
जयपुर/मुजफ्फरपुर/एजेंसी
जयपुर/मुजफ्फरपुर/एजेंसी Updated Sat, 10 Nov 2012 11:28 AM IST
विज्ञापन
fir on akshay and sharukh khan for provoke religious sentiments

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के दो अलग-अलग मामलों में फिल्म ‘ओ माई गॉड’ के निर्माता-निर्देशक और शाहरुख खान सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


अजमेर पुलिस थाने में ‘ओ माई गॉड’ के निर्देशक उमेश शुक्ला, निर्माता अक्षय कुमार, परेश रावल, अश्विनी यार्डी और स्थानीय सिनेमा के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इन पर आईपीसी की धारा 295ए (धर्म का अपमान करना) और धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए गलत शब्द प्रयोग करना) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुन्ना लाल नाम के व्यक्ति ने यह केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थानीय अदालत के निर्देश पर अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, निर्माता करण जौहर सहित अन्य लोगों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि फिल्म ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ में एक गाने के दौरान राधा को गलत तरीके से पेश करने से हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं। एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश पारित किया था।

इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील चित्रण), 295 (हिंदू भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) और 295ए (धर्म का अपमान करना) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।


ओझा का आरोप है कि फिल्म के गाने में राधा को अश्लील ढंग से चित्रित किया गया है। फिल्म के अभिनेता वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा और धर्मा फिल्म प्रोडक्शन को इस मामले में मुख्य पार्टी बनाया गया है।

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने शाहरुख की कंपनी रेड चिली इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed