'पीके' को लेकर आमिर खान सहित 4 पर मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की पीके को लेकर अश्लील पोस्टर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि फिल्म के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ फिल्म खंड 153ए, भारतीय दंड संहिता की 295ए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह प्राथमिकी हिंदू कानूनी प्रकोष्ठ के सचिव प्रशांत पटेल की ओर से फिल्म पीके के निर्देशक राजकुमार हिरानी, आमिर खान, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर के खिलाफ दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि फिल्म्ा में जानबूझ कर भगवान शिव को गलत तरीके से दर्शाया गया है। वहीं प्राथ्ामिकी में फिल्म में बोले गए डायलॉग 'जो डरता है, वो मंदिर जाता है' का भी उल्लेख किया गया है।
इससे पहले फिल्म के पोस्टर पर आमिर खान के ट्रांजिस्टर लिए न्यूड फोटो पर विवाद हो चुका है। पोस्टर पर अश्लीलता को लेकर मामला दर्ज कराया गया था।
पीके के बचाव में उतरे आमिर और राजकुमार हिरानी
फिल्म पीके के विवादों में आने के बाद आमिर खान और फिल्म के निर्देश्ाक राजकुमार हिरानी बचाव में उतर आए हैं। आमिर खान ने कहा है कि 'हम लोकतंत्र में रहते हैं और धर्म को लेकर अपने-अपने दृष्टिकोण हैं। मैं सबकी भावनाओं और विचारों का सम्मान करता हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि 'मामले को जानबूझ कर सनसनीखेज बनाया जा रहा है।'
वहीं निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि 'हम लोग जान-बूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते।' उन्होंने आगे कहा कि 'हम हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई हों पर हमारी पैदाइश एक ही तरीके से हुई है, यही फिल्म का मूल विचार है।'