Swadesh: वित्त मंत्री के हाथों सोमवार को होगा नए चैनल का आगाज, हिंदी में बिजनेस न्यूज की नई तैयारी
भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में अपनी छाप मजबूत बनाने के लिए टाइम्स नेटवर्क अब हिंदी बिजनेस न्यूज की श्रेणी में अपना सफर शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर 2021 को नेटवर्क का नया चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लॉन्च करेंगी। ‘ईटी नाउ स्वदेश’ का स्लोगन है, बढ़ो देश के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में अपनी छाप मजबूत बनाने के लिए टाइम्स नेटवर्क अब हिंदी बिजनेस न्यूज की श्रेणी में अपना सफर शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर 2021 को नेटवर्क का नया चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लॉन्च करेंगी। ‘ईटी नाउ स्वदेश’ का स्लोगन है, बढ़ो देश के साथ। लॉन्चिंग के दिन सभी नेटवर्क चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड के उभरने और उनके सिद्धांतों पर ब्रांड की एक फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।
‘ईटी नाउ स्वदेश’ टाइम्स नेटवर्क का दूसरा हिंदी न्यूज चैनल है। इसमें संपादकों की जो टीम शामिल की गई है, उसमें मिहिर भट्ट, प्रदीप पांड्या, कविता थपलियाल और प्रियंका आनंद के नाम प्रमुख हैं। इस चैनल की कमान निकुंज डालमिया को सौंपी गई है। वह इस नए चैनल के प्रबंध निदेशक भी होंगे। चैनल की लॉन्च की जानकारी देने के लिए जारी नेटवर्क की तरफ से जारी बयान के मुताबिक नागरिकों, कारोबारियों और देश के लोगों को वैल्यू के साथ समाचार देने के लिए इस चैनल को लॉन्च किया जा रहा।
टाइम्स नेटवर्क के सीईओ और एमडी एमके आनंद ने लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ईटी नाउ भारत के विकास की कहानी के साथ एक दशक से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ है। अब हम अपने हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह चैनल बिजनेस न्यूज की श्रेणी को न केवल एक अलग अंदाज में पेश करेगा। बल्कि इससे भारत के साथ हर भारतीयों को आगे बढ़ने में मदद करने के हमारे अभियान में और तेजी आएगी। महामारी ने पूरे विश्व के सामने अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह पूरे सिस्टम में बदलाव का कारक बन गया है। इससे हम अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और अपनी जिंदगी जीने के नए तरीकों की फिर से कल्पना करने लगे हैं। डिजिटल सर्विसेज और पेमेंट, फाइनेंशियल और इनवेस्टमेंट टूल्स जैसी नई स्ट्रीम निश्चित कारक के रूप में उभरेंगे, जो भारत की प्रगति का पथ प्रशस्त करेंगे।”