फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Tulsi Ramsay dies at 77

हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के 'जन्मदाता' तुलसी रामसे का निधन

Fri, 14 Dec 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Tulsi Ramsay dies at 77
तुलसी रामसे

हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के निर्माता तुलसी रामसे का आज सुबह निधन हो गया। तुलसी रामसे 75 साल के थे। रामसे ने 70 और 80 के दशक में अपनी पहली हॉरर फिल्म रामसे ब्रदर्स का निर्माण किया था। सत्तर का दशक वो दौर था जब हिंदी सिनेमा लोगों के घर में अपनी पहचान बना रहा था।

विज्ञापन

यही वो दौर था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमा की दुनिया को एक नए रूप से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लोग एक्शन वाली फिल्मों पर सीटी बजाकर उसको हिट कर रहे थे। वहीं रामसे ब्रदर्स हॉरर फिल्म बनाकर सिनेमा में प्रयोग कर रहे थे। तुलसी रामसे छह भाई हैं।

विज्ञापन

जिनको इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों की शुरुआत लो बजट वाली हॉरर फिल्म से की। वहीं वह फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत लंबी नहीं रखते थे। रामसे ब्रदर्स के ऊपर लिखी गई किताब Dont disturb the dead- the story of ramsay brother में इनके परिवार के बार में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुक में लिखा हुआ है। रामसे का परिवार 1946 में हुए पार्टिशन के बाद मुंबई आ गया। उनके परिवार का इलेक्टॉनिक्स का कारोबार था। सत्तर के दशक में हॉरर फिल्मों का निर्माण करने से कई साल पहले 1954 में ही रामसे का परिवार फिल्म निर्माण की दुनिया में उतर चुका था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed