Bollywood: आदित्य पंचोली पर फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने लगाया दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप
फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली पर एक होटल में उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विस्तार
अभिनेता आदित्य पंचोली का अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों से नाता रहा है। उनका हमेशा से ही विवादों से कभी न खत्म होने वाला रिश्ता रहा है और उनका नाम एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में आ गया है। फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली पर एक होटल में उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में शिकायत भी दर्ज कराई है।
अपने बेटे को कास्ट करने का बना रहे थे दवाब-
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आदित्य पंचोली ने भी फिल्म निर्माता के खिलाफ गाली-गलौज और डराने-धमकाने का क्रॉस-शिकायत भी दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य पंचोली फिल्म निर्माता पर अपने बेटे सूरज पंचोली को अपनी आने वाली फिल्म हवा सिंह में कास्ट करने का दबाव बना रहे थे।
Film producer Sam Fernandes has lodged a complaint at Mumbai's Juhu police station against actor Aditya Pancholi (in file photo) for allegedly abusing, threatening & assaulting him at a hotel. Pancholi has also lodged a cross-complaint: Police pic.twitter.com/95wuNYalS5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 9, 2022
साल 2019 में शुरु हुई थी फिल्म की शूटिंग-
आपको बता दें कि साल 2019 में निर्माता सैम फर्नांडीस ने मुख्य भूमिका में सूरज के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। कलाकारों और चालक दल ने 12 दिनों से अधिक समय तक शूटिंग की, लेकिन जैसे ही कोविड के चलते देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया। 27 जनवरी को जब सैम फर्नांडिस इस बारे में बात करने के लिए आदित्य पंचोली पास जुहू के सन एंड सन होटल में गए। ताकि आगे की चीजों पर चर्चा की जा सके। सैम ने आरोप लगाया कि जब वह आदित्य से मिलने गए तो वह नशे में थे और उसने निर्देशक सैम को धमकी दी कि वह उनके बेटे सूरज पंचोली के साथ ही फिल्म बनाए।